Hanuman Jayanti:  हनुमान जयंती पर बनेगा ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन राशियों की होगी हर मुराद पूरी

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 06:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hanuman Jayanti: हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जाता है। हनुमान जयंती पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस साल हनुमान जयंती का पर्व 23 अप्रैल, 2024 को मनाया जा रहा है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है और इस दिन उनका जन्मोत्सव होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। हनुमान जयंती पर बन रहा ग्रहों का संयोग कई राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है। तो आइए जानते हैं, इस संयोग का किन-किन राशियों को होगा फायदा।

PunjabKesari  Hanuman Jayanti
Hanuman Jayanti Shubh Yog 2024 हनुमान जयंती शुभ योग 2024
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार की हनुमान जयंती खास मानी जा रही है। इस बार ग्रहों के संयोग से मीन राशि में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा मेष राशि में बुध और सूर्य मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाए हुए हैं। कुंभ राशि में शश राजयोग का निर्माण हो रहा है।

PunjabKesari  Hanuman Jayanti
Aries Horoscope मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए हनुमान जयंती बहुत शुभ रहने वाली है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। बिजनेस के किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

Gemini Horoscope मिथुन राशि
हनुमान जयंती मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतर परिणाम लेकर आने वाली है। व्यापार कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ मनचाहे बदलाव करेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता से बातचीत करेंगे।    

PunjabKesari  Hanuman Jayanti

Scorpio Horoscope वृश्चिक राशि
हनुमान जयंती इस राशि के जातकों के लिए अच्छी रहने वाली है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। मन को शांत रखने के लिए किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं।

Aquarius Horoscope कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए हनुमान जयंती सामान्य रहने वाली है। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि के बच्चे मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। माता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा। 

PunjabKesari  Hanuman Jayanti

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News