फेंगशुई : घर में खुशहाली और सुख-शांति लेकर आती हैं ये चीजें, आज ही घर में सजाएं

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2024 - 08:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Feng shui items for wealth and prosperity: वास्तु की तरह फेंगशुई शास्त्र को भी वर्तमान समय में बहुत अहमियत दी जाने लगी है। कहा जाता है कि फेंगशुई शास्त्र में जीवन की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के साथ सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए कई उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई की चीजों को घर में सही दिशा और जगह पर रखकर शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आज हम अपने पाठकों को फेंगशुई की कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें घर में रखने से खुशहाली और सुख-शांति आती है।

PunjabKesari Feng shui coin

Feng shui coin फेंगशुई सिक्का
फेंगशुई के अनुसार चीनी सिक्के सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। इसीलिए इन सिक्कों को घर के प्रवेश द्वार पर लटकाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे घर की दरिद्रता दूर हो जाती है और घर में धन का आगमन होता है। करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए फेंगशुई के सिक्के को त्रिकोण में बांधकर अपने पास रखें। 10 सिक्कों का गुच्छा बना कर भी अपने कार्यक्षेत्र में बैठने वाली मेज की दराज में रखने पर लाभ प्राप्त होता है।

PunjabKesari Tortoise

Tortoise कछुआ
फेंगशुई में वास्तु दोष दूर करने में धातु का कछुआ बहुत काम आता है। घर पर कछुआ रखने से तमाम तरह की बीमारियों और छिपे हुए दुश्मनों पर जीत मिलती है। धन में बढ़ोतरी के लिए धातु से निर्मित कछुआ लेकर उसे पानी भरे जार में उत्तर दिशा में रख दें।

PunjabKesari Feng shui bell

Feng shui bell फेंगशुई घंटी
फेंगशुई मान्यता के अनुसार घर पर लटकती हुई घंटी का विशेष महत्व होता है। घर में खुशनुमा वातावरण बनाने के लिए आप अपने घर के मुख्य द्वार या खिड़की के पास बैल्स या घंटी को टांग दें। इससे जो मधुर आवाज पैदा होती है, उससे घर का माहौल हमेशा सकारात्मक बना रहता है, साथ ही नकरात्मक ऊर्जा दूर होती है।

PunjabKesari Dolphin fish

Dolphin fish डॉल्फिन मछली
वास्तु और फेंगशुई में डॉल्फिन मछली को धन, खुशहाली और सुख-शांति की प्रतीक माना गया है। इसे आप अपने घर के नार्थ-ईस्ट में ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में रख सकते हैं। डॉल्फिन मछलियों का जोड़ा लाकर घर में रखने से घर में रहने वाले लोगों के मन-मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए डॉल्फिन मछलियों का जोड़ा रखना बहुत शुभ माना गया है।

PunjabKesari Dragon fish

Dragon fish ड्रैगन मछली
फेंगशुई में ड्रैगन मछली को बहुत महत्व दिया जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सुनहरी ड्रैगन मछली घर की आर्थिक संपन्नता को बढ़ाने में मदद करती है। अगर सुनहरी मछली को घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लाकर रखा जाए, तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

PunjabKesari Feng shui duck

Feng shui duck फेंगशुई बत्तख
फेंगशुई के अनुसार मंडारिन बत्तख पार्टनर के साथ प्रेम और रिश्तों में मधुर संबंध बनाने में मदद करती है। इतना ही नहीं, सिंगल लोगों को जीवन साथी मिलने के लिए भी बत्तख रखने की सलाह दी जाती है। लव मैरिज के लिए इस बत्तख का जोड़ा ले आएं और इनके गले में लाल रंग का धागा या रिबन बांध लें। फेंगशुई के अनुसार इसे बैडरूम के दक्षिण-पश्चिम में रखना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News