Labh Panchami 2026: दिवाली के बाद 14 नवंबर को बन रहा शुभ योग, नए बही-खाते पर इस तरह 'श्री' लिखने से साल भर होगी धन वर्षा!

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2026 - 12:43 PM (IST)

Saubhagya Panchami 2026 : सनातन परंपरा में दीपावली के पावन पर्व की श्रृंखला का समापन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी लाभ पंचमी के साथ होता है। इसे गुजरात और उत्तरी भारत के कई क्षेत्रों में 'लाभ पांचम', 'सौभाग्य पंचमी' तथा 'ज्ञान पंचमी' के नाम से भी जाना जाता है। व्यापारी वर्ग और नए प्रतिष्ठानों के लिए यह दिन अत्यंत फलदायी माना जाता है। दिवाली की छुट्टियों के बाद कारोबारी अपने नए बही-खातों (चोपड़ा) का शुभारंभ इसी दिन से करते हैं। मान्यता है कि लाभ पंचमी के दिन शुरू किया गया कोई भी कार्य, व्यापार या निवेश वर्ष भर निरंतर लाभ और प्रगति प्रदान करता है।

लाभ पंचमी का सम्बन्ध एक पुरानी हिन्दू मान्यता से भी है। जिसमें यह माना जाता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से व्यापार में वृद्धि, खुशहाली और समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपने व्यवसाय में उन्नति की कामना रखते हैं। नए बही-खाते (या डिजिटल बही-खाते के गैजेट/कलम) को पूजा स्थल पर रखें। बही-खाते के पहले पन्ने पर रोली व चंदन से स्वस्तिक बनाएं और ऊपर 'श्री गणेशाय नमः' लिखें। अक्षत, लाल पुष्प, दूर्वा, धूप, दीप और मिष्ठान अर्पित करें। ये सारा कार्य करते हुए इन मंत्रों का जाप करते रहें।

मंत्र जाप:
भगवान गणेश के लिए: 'ॐ गं गणपतये नमः'
माता लक्ष्मी के लिए: 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः'
माता सरस्वती के लिए: 'ॐ एं सरस्वत्यै नमः'

PunjabKesari Labh Panchami 2026

Labh Panchami Tithi & Shubh Muhurat लाभ पंचमी 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त 
पंचांग गणना के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक शुक्ल पंचमी तिथि का आरंभ और समाप्ति समय इस प्रकार रहेगा:
लाभ पंचमी तिथि: 14 नवंबर 2026 (शनिवार)
पंचमी तिथि प्रारंभ: 13 नवंबर 2026 को रात 08:43 बजे से
पंचमी तिथि समाप्त: 14 नवंबर 2026 को रात 11:24 बजे तक
उदयातिथि के अनुसार व्रत/पर्व: 14 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा।
प्रातः काल पूजा मुहूर्त: सुबह 06:15 बजे से 08:26 बजे तक (तथा प्रात: 06:42 से 10:17 बजे तक चौघड़िया अनुसार पूजन उत्तम रहेगा)।

PunjabKesari Labh Panchami

लाभ पंचमी पूजा और व्रत विधि: लाभ पंचमी के दिन विशेष रूप से देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। व्यापारी वर्ग इस दिन अपने बही लेखा को साफ करके नये बहीखाता की शुरुआत करते हैं और उन्हें शुद्ध करके लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं। इसके अलावा घर के सभी स्थानों को स्वच्छ किया जाता है और वहां दीप जलाये जाते हैं ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो। इस दिन विशेष रूप से व्यापारी वर्ग के लोग अपने पुराने लेन-देन को चुकता करते हैं और नए काम की शुरुआत करते हैं।

PunjabKesari Labh Panchami

लाभ पंचमी पर करें ये काम: लाभ पंचमी केवल धन लाभ का पर्व नहीं है, बल्कि यह ईमानदारी, सद्बुद्धि और ज्ञान के साथ नए वर्ष के कर्म पथ पर आगे बढ़ने का पावन संदेश देता है। गणेश-लक्ष्मी पूजन कर आप अपने जीवन और व्यापार में सुख, समृद्धि और स्थायी सौभाग्य का द्वार खोल सकते हैं।

घर में खास तरह का भोजन तैयार किया जाता है। विशेष रूप से मीठे पकवानों का प्रबंध किया जाता है, जो समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक होते हैं। साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों को भी भोजन और दान दिया जाता है, जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

विद्यार्थियों के लिए यह दिन खास महत्व रखता है। वे इस दिन अपनी पढ़ाई की शुरुआत करते हैं और किसी नए विषय की शुरुआत करते हैं। इसके अलावा, व्यावसायिक कार्यों को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रारंभ किया जाता है।

व्यापारी वर्ग के लोग इस दिन अपनी दुकान, गोदाम और कार्यस्थलों की सफाई करते हैं और उन्हें सजाते हैं। साथ ही पुराने बहीखाते को देखकर उसे शुद्ध करते हुए नए बही खाते की शुरुआत करते हैं। इस दिन शुद्ध विचारों और कार्यों से व्यवसाय में वृद्धि की कामना की जाती है।

PunjabKesari Labh Panchami 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News