Ancestral property vastu rules: बंद पुश्तैनी मकान का वास्तु दोष या मन का वहम? जानिए दूर रह रहे परिवार की तरक्की पर इसका असली सच!

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2026 - 01:52 PM (IST)

Vastu for an ancestral home: आजकल वास्तु शास्त्र के नाम पर समाज में अनेक प्रकार की धारणाएं और भ्रांतियां प्रचलित हैं। इनमें से एक यह भी है कि पुश्तैनी घर, जो अक्सर हमारे होमटाउन में स्थित होता है, के वास्तु दोषों का प्रभाव दूसरे शहरों में रहने वाले परिवार के सदस्यों के जीवन पर भी पड़ता है। यहां तक कहा जाता है कि उस पुराने मकान के वास्तु दोषों के कारण दूर रहने वाले बेटों की उन्नति में बाधाएं आती हैं, बेटियों के वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होती हैं, आर्थिक स्थिति खराब होती है, इत्यादि।

PunjabKesari Ancestral property vastu rules
ऐसी मान्यताओं के कारण लोग अनावश्यक रूप से चिंतित हो जाते हैं और उन मकानों में भी वास्तु सुधार करवाने लगते हैं, जहां वे वर्षों से निवास नहीं कर रहे होते। इसलिए यह समझना आवश्यक है कि किसी खाली, बंद पड़े या दूसरे लोगों के निवास में आ चुके पुश्तैनी घर के कथित वास्तु दोषों का दूर रहने वाले परिवार के सदस्यों की वर्तमान समस्याओं का कारण मानना सही नहीं है।

PunjabKesari Ancestral property vastu rules

जिस भवन में व्यक्ति नियमित रूप से रहता है, सोता है, भोजन करता है और अपनी दैनिक गतिविधियां करता है, उस भवन के वास्तु का प्रभाव वहां रहने वालों के जीवन पर पड़ता है, न कि पुश्तेनी घर का जहां वह अभी रहता ही नहीं है।

PunjabKesari Ancestral property vastu rules

वास्तु के प्रति जागरूक जरूर रहना चाहिए, लेकिन भय और भ्रांतियों का शिकार नहीं बनना चाहिए। किसी भी मान्यता को स्वीकार करने से पहले उसके पीछे के तर्क और वास्तविक परिस्थितियों को समझना आवश्यक है।

PunjabKesari Ancestral property vastu rules

वास्तु गुरु कुलदीप सलूजा
thenebula2001@gmail.com

PunjabKesari Ancestral property vastu rules

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News