Ram Mandir Donation Theft Case : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 08:52 AM (IST)
नई दिल्ली (एजैंसी): अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग संबंधी याचिकाओं के एक समूह पर सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई को सुनवाई करेगा। न्यायालय की 20 जुलाई की वाद सूची के अनुसार, इस मुद्दे से संबंधित 4 अलग-अलग याचिकाओं पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत तथा न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ सुनवाई करेगी।
शीर्ष अदालत ने 13 जुलाई को इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एस.आई.टी.) को वस्तु स्थिति रिपोर्ट अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। पीठ ने इस मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भी नोटिस जारी कर उसका जवाब मांगा था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, ‘कुछ रिट याचिकाओं में यह कहा गया है कि इस मामले में पहले ही कुछ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं और जांच के लिए एक एस.आई.टी. का गठन किया गया है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
