कन्या भोज में आईं बच्चियों को 500 रुपए चुराने के शक में बंधक बनाकर पीटा

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 02:31 PM (IST)

इंदौर (मध्यप्रदेश) (एजैंसी): इंदौर में कन्या भोज के लिए घर बुलाई गईं बच्चियों को 500 रुपए की चोरी के संदेह में बंधक बनाकर मारपीट के आरोप में एक सेवानिवृत्त शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि एम.आई.जी. थाना क्षेत्र में रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका अनीता ने नवरात्रि पर कन्या भोज के लिए मंगलवार को 8 से 11 वर्ष की उम्र वाली 7 बच्चियों को अपने घर बुलाया था।

एक शिकायतकर्त्ता ने आरोप लगाया है कि कन्याभोज के दौरान 500 रुपए का लिफाफा गायब होने के बाद चोरी की आशंका में बच्चियों के साथ मारपीट की गई और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। दंडोतिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 (बंधक बनाना) और धारा 115 (मारपीट) के तहत मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News