Rahu Budh Yuti: राहु और बुध के मिलन से भरेगी इन राशियों की तिजोरी

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2024 - 07:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu mercury conjunction 2024: 15 साल के बाद राहु और बुध नजदीक आ रहे हैं। मीन राशि में इन दोनों ग्रहों की युति बनने वाली है और इस युति से ज्योतिष की दुनिया में तहलका मचेगा, कैसे मचेगा ? क्यों मचेगा ? किन राशियों के लिए इन दोनों ग्रहों का मिलन धन की तिजोरी खोल देगा और किन राशि वालों की मुसीबतें बढ़ जाएगी, जानते हैं-

PunjabKesari Rahu mercury conjunction
राहु और केतु 18 महीने यानी डेढ़ साल के बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं और इस समय पर राहु देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। 7 मार्च को बुध ग्रह मीन राशि में आ जाएंगे और 15 साल के बाद मीन राशि में राहु और बुध की जुगलबंदी होगी। राहु और बुध की यह युति 7 मार्च से लेकर 26 मार्च 2024 तक रहेगी और 26 मार्च को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करके जब मेष राशि में चले जाएंगे तो यह युति टूट जाएगी।

इन दोनों ग्रहों के कॉन्बिनेशन से कुछ राशियों की मुसीबतें बढ़ेंगी तो कुछ राशियों का भाग्य चमक उठेगा। साथ ही इन लोगों को शेयर, सट्टा और लॉटरी में धन लाभ हो सकता है।

ज्योतिष में बुध और राहु की युति से जड़त्व योग बनता है। वैसे इस योग को शुभ नहीं माना जाता। जिन लोगों की जन्म कुंडली में बुध और राहु की युति होती है उन्हें आर्थिक नुकसान, दुख और मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है। यह योग व्यक्ति को चालाक बनाता है लेकिन अगर इन दोनों ग्रहों की युति पर देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि हो तो ऐसा व्यक्ति कई भाषाओं का ज्ञाता भी होता है। उसकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत गजब की होती है और वह बड़ी चालाकी से अपने कार्य करवाने में कामयाब रहता है। यदि बुध अस्त न होकर केंद्रेश या त्रिकोणेश होकर केंद्र या त्रिकोण पर जड़त्व योग बने तो यह योग राजयोग कारक भी होता है और ऐसा व्यक्ति बड़ी चालाकी से अपने सारे कार्यों को अंजाम देने में कामयाब रहता है और सफलता के शिखर पर भी पहुंच जाता है।

राहु एक पापी, तिलस्मी, मायावी और शैडो ग्रह है। बुध ग्रह को हमारे नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा हासिल है और इन्हें हमारी बुद्धि, विवेक, वाणी का प्रतीक माना जाता है। बिजनेस का कारक माना जाता है। बुध ग्रह हमें अच्छा लेखक, संपादक और अच्छा वक्ता भी बनाता है। ऐसे व्यक्ति की भाषण कला बहुत सम्म्होक होती है। कम्युनिकेशन स्किल बड़ी गजब की होती है।

7 मार्च को जब बुध ग्रह और राहु एक साथ मिलकर जड़त्व योग बनाएंगे तो जिन राशियों को जबर्दस्त फायदा होगा, उनके बारे में जानें-

पहले उन राशियों की बात करते हैं, जिन्हें राहु और बुध का यह कांबिनेशन छप्पर फाड़ कर देने वाला है। इनमें पहली राशि वृषभ राशि है। वृषभ राशि वालों के लिए राहु और बुध की युति सफलता देने वाली साबित हो सकती है। यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव पर बनने जा रहा है। इस अवधि में आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आप आय के नए सोर्स से धन कमाने में कामयाब भी रहेंगे। साथ ही आपने अगर कहीं निवेश किया है तो वहां से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। साथ ही एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का व्यापार करने वालों को यह समय अच्छा रहेगा। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। लाभ हो सकता है।

PunjabKesari Rahu mercury conjunction

दूसरी भाग्यशाली राशि बुध की ही मिथुन राशि है और राहु की यह उच्च राशि है इसलिए मिथुन राशि वाले बहुत फायदे में रहने वाले हैं। यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इस समय आपको काम-कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको करियर में इस दौरान अप्रत्याशित सफलता मिलने की संभावना है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कारोबार में शुभ परिणाम हासिल होंगे और आपकी मनचाही तरक्की होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए इस वक्त प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। इस समय आपके पिता के साथ भी संबंध मजबूत होंगे। आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।

तीसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है जिसे राहु और बुद्ध की यह युति जबरदस्त सफलता देने वाली है क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रही है, जिसे कुंडली में भाग्य स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। वहीं आप या आपके परिवार का कोई व्‍यक्ति इस दौरान विदेश यात्रा पर जा सकता है। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। छात्रों को इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। यह युति आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव पर बनने जा रही है। इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको गुप्त शत्रुओं पर भी विजय मिलेगी। वहीं परिवार में सभी लोगों के साथ आपके रिश्ते प्रेमपूर्ण रहेंगे और आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही आप अगर कोई बीमारी से परेशान हैं, तो आपको इस समय बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

पांचवीं भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि वालों के लिए बुध और राहु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। यह युति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कारोबार में भी इस दौरान आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। आपके लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी कम्युनिकेशन स्किल और निखर कर सामने आएगी। जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। वहीं व्यापारियों को इस समय उधार दिया हुआ धन मिलेगा। साथ ही अगर आपका काम-कारोबार वाणी से जुड़ा है जैसे- शिक्षा, मीडिया, बैंकिंग और मार्केटिंग से जुड़ा हुआ है, तो आपके लिए यह समय लाभप्रद रह सकता है।

यह तो थी पांच भाग्यशाली राशियां। जिनके लिए राहु और बुध का यह कांबिनेशन शानदार नतीजे देने वाला है और अब उन तीन राशियों की बात करते हैं, जिनकी मुसीबतें राहु और बुद्ध बढ़ाने वाले हैं। इन तीन राशियों को पहले से ही अलर्ट रहना होगा। इनमें पहली राशि मेष राशि है। मेष राशि वालों के लिए यह जड़त्व योग द्वादश भाव में बनेगा। ऐसे में मेष राशि के जातकों के जीवन में जब तक ये अशुभ योग बना रहेगा, तब तक छोटी-बड़ी परेशानियां आती रहेंगी। परेशानियों की वजह से आपका आत्मविश्वास कम होगा। कार्यों में असफलताएं मिलने की संभावना है। वाद-विवाद बढ़ सकता है और धन संबंधी परेशानियां रहेंगी।

दूसरी राशि जिसके लिए राहु और बुध का यह जड़त्व योग शुभ नहीं है, वह वृश्चिक राशि है। आपकी राशि में जड़त्व योग पांचवें भाव में बनने जा रहा है। इस तरह से यह आपके लिए मुसीबतों से भरा रहने वाला होगा। बेवजह के खर्चे बढ़ेंगे। मन में तनाव की स्थिति रहेगी। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लिहाज से आने वाला समय आपके लिए काफी चुनौतियों से भरा रहने वाला हो सकता है। पांचवा भाव प्रेम का स्थान भी होता है इसलिए लव लाइफ भी प्रभावित हो सकती है।

तीसरी राशि जिससे सावधान रहना है वह मीन राशि है क्योंकि मीन राशि में ही यह जड़त्व योग बनने जा रहा है और मीन राशि में ही राहु और बुध की जुगलबंदी होने जा रही है।

मीन राशि में 07 मार्च 2024 से जड़त्व योग आपके लग्न भाव में बन रहा है। ऐसे में आपके लिए जब तक यह अशुभ रहेगा तब काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से कामकाज को लेकर वाद-विवाद पैदा हो सकता है। व्यापार में हानि भी उठानी पड़ सकती है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Rahu mercury conjunction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News