Daily horoscope : आज इन राशियों की होगी नई शुरुआत

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 07:54 AM (IST)

मेष : आम सितारा मजबूत जो आपके कदम को हर मोर्चा पर बढ़त की तरफ रखेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।

वृष: कोर्ट-कचहरी के कामों में कामयाबी तो मिलेगी, किन्तु जोर ज्यादा लगाना पड़ेगा, वैसे तेज प्रभाव बना रहेगा।

मिथुन: आम सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, भागदौड़ भी रहेगी।

कर्क : कारोबारी कामों का सितारा अच्छा तो है, किन्तु ज्यादा अटैंशन देने की जरूरत भी होगी, शत्रु दुर्बल रहेंगे।

सिंह : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मगर अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना ठीक रहेगा।

कन्या : सितारा उलझनों, झगड़ों वाला, इसलिए किसी भी नए प्रोग्राम को हाथ में लेने से बचना ठीक रहेगा।

आज का राशिफल 10 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (10th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 10 सितंबर- मशहूर मेरे इश्क़ की कहानी हो गयी

Aaj Ka Good Luck (10th September 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला: ठेकेदारी तथा सप्लाई का काम करने वालों को अपने काम-धंधा में अच्छा लाभ मिलेगा, इज्जत-मान की प्राप्ति।

वृश्चिक: यदि कोई सरकारी कोशिश करें तो भरपूर जोर लगा कर करें, क्योंकि ढीले मन से किया गया कोई भी यत्न सिरे न चढ़ेगा।

धनु : कामकाजी कामों के लिए सितारा ठीक-ठाक, वैसे हर फ्रंट पर आपको कामयाबी मिलेगी, प्रभाव दबदबा बना रहेगा।

मकर: सितारा सेहत के लिए ढीला, पांव फिसलने का भी डर रहेगा, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।

कुंभ: अर्थ तथा कारोबारी दशा संतोषजनक, सफलता साथ देगी, मगर फैमिली फ्रंट पर तनातनी रहने का डर।

मीन : शत्रु नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए उनके साथ निकटता न रखनी चाहिए।   

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News