Stock Market Astrology: सूर्य के साथ बुध, मंगल के साथ गुरु, पलटेगी बाजार की चाल

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 07:59 AM (IST)

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकिल में इस सप्ताह सूर्य और मंगल का राशि परिवर्तन हो रहा है। सूर्य 17 सितम्बर को सुबह सिंह राशि से निकल कर बुध की कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ युति करेंगे जबकि 18 सितम्बर को मंगल मिथुन राशि से निकल कर्क राशि में गोचर करेंगे और गुरु के साथ युति करेंगे। सौम्य राशियों में हो रही पाप और शुभ ग्रहों की युतियां बाजार में चल रहे मौजूदा ट्रेंड को बदलने का काम कर सकती हैं। खास तौर पर 17 से 26 सितम्बर तक बुध और सूर्य की युति बाजार के लिए पॉजिटिव तरीके से काम कर सकती है। इस सप्ताह पहले मंगलवार और बुधवार बाजार पॉजिटिव रह सकता है जबकि गुरु और शुक्रवार को बाजार में अस्थिरता आ सकती है।  

15 सितम्बर को सुबह बाजार खुलने से पहले 8.55 बजे चन्द्रमा तुला राशि में स्वाति नक्षत्र के चौथे पद में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत स्थिरता के साथ हो सकती है और वैश्विक स्तर पर पॉजिटिव खबरों के कारण बाजार में माहौल थोड़ा पॉजिटिव रह सकता है। लेकिन कोई भी पोजीशन बनाने से पहले बाजार खुलने पर कम-से-कम 15 मिनट का इंतजार करना बेहतर रहेगा। इस दिन हमें फार्मा, एयरलाइन्स, कैमिकल, तंबाकू और लिकर से जुड़ी कंपनियों के अलावा मैटल सैक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
 
16 सितम्बर को सुबह बाजार खुलने पर चन्द्रमा तुला राशि में शुक्र के साथ गोचर करेंगे। सुबह 10.48 बजे चन्द्रमा का नक्षत्र बदलेगा और चन्द्रमा विशाखा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करने के साथ ही राशि बदल कर वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। इस दौरान अपनी पोजीशन का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि यहां बाजार की स्थिति बदल सकती है। हालांकि चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गुरु के दृष्टि प्रभाव में रहेंगे लेकिन फिर भी वृश्चिक का चन्द्रमा बाजार में अस्थिरता लाने का काम करता है इसलिए ध्यान रखना जरूरी है। इस दिन हमें बैंकिंग, फाइनांस, कैपिटल मार्कीट आदि से जुड़ी कंपनियों के शेयरों के साथ साथ डिफैन्स और मेटल कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।

17 सितम्बर को बाजार खुलने से पहले सुबह सूर्य राशि बदल कर कन्या राशि में बुध के साथ युति करेंगे। चन्द्रमा इस दिन सुबह वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे और दोपहर 1.13 बजे चौथे चरण में प्रवेश करेंगे लिहाजा दोपहर का कारोबार सत्र अनिश्चितता और उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है इसलिए दोपहर के समय अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन हमें मैटल सैक्टर के अलावा मशीनरी, कंस्ट्रक्शन आदि कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।  

18 सितम्बर को चन्द्रमा का गोचर ज्येष्ठा नक्षत्र में वृश्चिक राशि में होगा लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है क्योंकि सुबह 9.15 बजे बाजार खुलने के साथ ही 9.17 बजे चन्द्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश कर जाएंगे, लिहाजा बाजार खुलते ही उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। इसलिए थोड़ा इंतजार करके बाजार की चाल और दिशा समझने के बाद ही कारोबार करने की रणनीति रहनी चाहिए। इस दिन हमें आई.टी. सैक्टर के अलावा, एफ.एम.सी.जी., बैंकिंग ,कैपिटल मार्कीट सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।     

Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News