अब राहु दिखाएंगे अपना जलवा, नक्षत्र परिवर्तन करके इन राशियों को देंगे छप्पर फाड़ धन

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 09:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अब राहु का असली जलवा देखने को मिलेगा क्योंकि राहु अपने पूरे रंग में आ रहे हैं।18 साल बाद राहु शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में आ रहे हैं और 8 जुलाई को आ रहे हैं। 8 जुलाई को सुबह 4:11 पर राहु अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और वह बुध ग्रह के नक्षत्र रेवती से निकल कर शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के नक्षत्र में आते ही राहु अत्यंत पावरफुल हो जाएंगे। राहु जब भी पावरफुल होते हैं तो वह छप्पर फाड़ कर दौलत देते हैं। हैरान कर देने वाली कामयाबी देते हैं। व्यक्ति को रंक से राजा बना देते हैं और जब राहु अशुभ स्थिति में होते हैं तो उस व्यक्ति पर चारों तरफ से मुसीबत आने लगते हैं और राहु कई बार कंगाल भी बना देते हैं।

आज का पंचांग- 8 जुलाई, 2024

Amarnath Yatra: बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा फिर बहाल

Weekly numerology (8th-14th july): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Tarot Card Rashifal (8thJuly): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 8 जुलाई, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 8 जुलाई - उसने बात की कुछ ऐसे ढंग से सपने दे गया वो हजारों रंग के

Jagannath Rath Yatra: पुरी रथयात्रा में भगदड़, 400 श्रद्धालु घायल, एक की मौत

Puri Rath Yatra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवी सुभद्रा का रथ खींचा

Jagannath Rath Yatra: लुधियाना में निकली जगन्नाथ रथयात्रा, श्री विजय चोपड़ा ने सोने-हीरे से जड़ित झाड़ू लगाकर किया शुभारंभ

PunjabKesari Rahu ka nakshtra parivartan
यही राहु 8 जुलाई को इस ब्रह्मांड के सबसे पावरफुल ग्रह शनि के नक्षत्र में आ रहे हैं। शनि के उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में आते ही राहु महाबली भी हो जाएंगे और पूरी तरह से उनका डंका बजने लगेगा।

राहु किन राशियों को छप्पर फाड़ कर सफलता देने वाले हैं, यह बताने से पहले ज्योतिष शास्त्र में राहु व केतु को क्रूर व पाप ग्रह माना गया है। इन्हें छाया ग्रह भी कहा जाता है क्योंकि यह सौरमंडल में दिखाई नहीं देते यानी सौरमंडल में इनका वजूद नहीं है।  हमारे जो 9 ग्रह हैं, उनमें सूर्य व चंद्रमा तो साक्षात नजर आते हैं। 5 ग्रहों- बुध, शुक्र, शनि, गुरु व मंगल को भी टेलिस्कोप से देखा जा सकता है लेकिन राहु और केतु 2 शैडो ग्रह हैं जो दिखाई नहीं देते लेकिन हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। कालसर्प दोष भी यही दोनों ग्रह मिलकर बनाते हैं।

राहु भले ही एक क्रूर व पाप ग्रह है लेकिन यदि राहु कुंडली में मजबूत स्थिति में होता है तो अच्छे परिणाम देता है। अब 8 जुलाई से राहु का जलवा देखने को मिलेगा। शनि देव के नक्षत्र में आकर राहु जिन राशियों को जबरदस्त कामयाबी देने वाले हैं, उनमें पहली भाग्यशाली राशि वृष राशि है (Taurus Zodiac) वृष राशि वालों को नौकरी में भी प्रमोशन के योग बनेंगे। मनचाही जगह पर तबादले के योग भी बनेंगे। अगर बेरोजगार हैं तो नौकरी पाने के योग बनेंगे। अगर बिजनेसमैन हैं तो आप अपने बिजनेस को नई बुलंदी दे पाएंगे। बिजनेस को विस्तार दे पाएंगे। शेयर मार्केट से भी आपको काफी फायदा होगा। आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और आपका स्किल और निखर कर सामने आएगा। सट्टा और लॉटरी में भी लाभ हो सकता है।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। राहु की यह उच्च राशि है। राहु का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है। मिथुन राशि वालों के लंबे समय से अटके हुए काम अब बनते चले जाएंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आप इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं, जिसका आपको जबरदस्त लाभ होगा। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा, जिससे सभी तरह के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सभी तरह की भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आमदनी में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है।

तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। राहु नक्षत्र परिवर्तन करके कन्या राशि वालों को छप्पर फाड़ कर सफलताएं देंगे। अगर कन्या राशि के लोग पॉलिटिक्स में हैं तो ऊंचा ओहदा देंगे। अगर नौकरी पेशा हैं तो प्रमोशन के योग बनेंगे। इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो वहां से भी आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। अटके हुए काम बनते चले जाएंगे और आमदनी के नए सोर्सेस भी बनेंगे। स्वास्थ्य भी बेहतर होगा और आपके नए संपर्क भी बनेंगे, जो भविष्य में आपकी बहुत काम आएंगे।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो आप वापस पाने की उम्मीद कर सकते हैं। आपको करियर में भी शानदार सफलताएं मिलेंगी। समाज में आपका स्टेटस बढ़ेगा। प्रमोशन के योग भी बनेंगे और नया वाहन या फ्लैट खरीदने का सपना भी साकार हो सकता है। लव लाइफ बेहतर होगी और विदेश से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनेंगे।

PunjabKesari Rahu ka nakshtra parivartan
पांचवी भाग्यशाली राशि मकर राशि है। मकर राशि वालों के लिए राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको समय-समय पर आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आय के नए सोर्स बनेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा रहेगा।  इस समय आप वाहन या कोई प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। राहु ऐसा योग बनाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

छठी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपको करियर में बढ़ोतरी के लिए कई अवसर मिलेंगे। आप इस दौरान काफी कुछ नया सीखेंगे, जो आपके करियर में वृद्धि कराएगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपका वैवाहिक जीवन पहले से काफी अच्छा रहेगा। साथ ही आपकी आय के नए सोर्स बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अच्छा धन लाभ हो सकता है। विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है और विदेश में सेटल होने का सपना भी साकार हो सकता है।

यह तो थी 6 भाग्यशाली राशियां जिनके लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन गजब की सफलता देने वाला है। अब मैं उन तीन राशियों की बात करूंगा जिन्हें राहु थोड़ा बहुत परेशानी दे सकते हैं।

इन तीन राशि वालों को थोड़ा सावधान रहना होगा। इनमें पहली राशि है - मेष राशि। मेष  राशि वालों को कुछ मामलों में सावधानी बरतनी होगी। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। फैसले लेने में दिक्कत आएगी। पार्टनर से अनबन हो सकती है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी राहु का नक्षत्र परिवर्तन तनाव और कलह की स्थिति पैदा कर सकता है। इस दौरान बेवजह खर्च से बचें। सेहत का ध्यान रखें और कर्ज लेने की स्थिति से बचें। इस दौरान आपके कार्य स्थल में भी परिवर्तन हो सकता है।

तीसरी राशि है मीन राशि।। मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है और राहु भी मीन राशि में ही गोचर कर रहे हैं। ऐसे में मीन राशि वाले अपनी सेहत का ध्यान रखें। वाणी पर काबू रखें और वाद-विवाद की स्थिति से बचें। शिक्षा और करियर संबंधी मामलों में संघर्ष और मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Rahu ka nakshtra parivartan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News