बुलबुलों से तैयार प्रमुख स्वामी महाराज के चित्र ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2023 - 09:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अबोहर (भारद्वाज): इंगलैंड के 150 से अधिक बी.ए.पी.एस. स्वयंसेवकों ने बबल रैप का उपयोग करके विश्ववंदनीय संत प्रमुखस्वामी महाराज का 1,125 वर्ग फुट का चित्र बनाया जिसे गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड्स द्वारा अपनी तरह का सबसे बड़ा चित्र माना गया है। शानदार कलाकृति 8,50,000 से अधिक बुलबुलों के साथ 886 मीटर बबल रैप का उपयोग करके 25 फुट ऊंचे और 45 फुट चौड़े कैनवास पर बनाई गई। प्रत्येक 5 मि.मी. बुलबुले को व्यक्तिगत रूप से एक सिरिंज का उपयोग करके रंग के साथ इंजैक्ट किया गया। कुल मिलाकर पोट्र्रेट में 335 लीटर पेंट और 320 रंगों का इस्तेमाल हुआ। यह चित्र 11 से 75 वर्ष की आयु के 150 स्वयंसेवकों का प्रथम सामूहिक प्रयास था।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
सूखे बबल रैप को लकड़ी के पैनल पर चिपकाया गया। पेंटिंग को 104 अलग-अलग टुकड़ों में काटा गया और इसे अहमदाबाद में प्रमुखस्वामी महाराज के जन्म शताब्दी महोत्सव में प्रदर्शित किया गया। लंदन के बायो-मैडीकल वैज्ञानिक देविका पटेल ने कहा कि हमने चित्र के आधार को बनाने के लिए बबल रैप का इस्तेमाल किया। महंत स्वामी महाराज ने स्वयं सूरत में रंग के पहले बुलबुले को इंजैक्ट करके पेंटिंग की शुरूआत की थी। इसे गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दिए जाना हमारे लिए गर्व की बात है।