October 2023 Libra Horoscope: तुला राशि के लिए अक्टूबर महीने का राशिफल

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 08:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

October 2023 Horoscope: आज बात करेंगे कि तुला राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ? तुला राशि के लिए केतु चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। ये शुभ गोचर नहीं है। राहु, गुरु और चंद्र सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र और बुध का गोचर शुभ नहीं है। सिर्फ गुरु ही शुभ गोचर में हैं। बाकि कोई ग्रह शुभ गोचर में नहीं है। शुक्र 1 अक्टूबर की रात राशि परिवर्तन करेंगे और शुभ गोचर में आ जाएंगे। 3 अक्टूबर को मंगल चंद्रमा के ऊपर से गोचर करना शुरू करेंगे। सूर्य 17 अक्टूबर को गोचर करेंगे और मंगल के साथ आ जाएंगे। इस वजह से गुस्सा ज्यादा आएगा। इस माह धैर्य से काम लें।

Status of Karma Sthana in the month of October अक्टूबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान के ऊपर कोई पाप प्रभाव नजर नहीं आ रहा। ये राशि किसी भी पाप ग्रह के प्रभाव में नहीं आती। नौकरी और व्यापार के लिए समय ज्यादा खराब नहीं रहेगा। आय स्थान के ऊपर गुरु की दृष्टि है। शुक्र यहां पर शुभ गोचर में हैं। आय स्थान के स्वामी खुद केंद्र में आकर बैठ जाएंगे। मंगल धन भाव के स्वामी हैं। आय और धन स्थान की युति ऊपर से गुरु की दृष्टि बहुत शुभ है। काम और आय को लेकर कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

Relationship status in October अक्टूबर महीने में रिलेशन की स्थिति: जो मैरिड लोग हैं, उनके संबंधों में दिक्कत जरूर नजर आ रही है। केतु और मंगल दोनों ही झगड़े के कारक ग्रह हैं। ये अलगाव नहीं करवाते। केतु और मंगल दोनों की दृष्टि सप्तम के ऊपर है। पार्टनर के साथ या कोई मन-मुटाव हो जाएगा या फिर पार्टनर की सेहत खराब हो जाएगी। मंगल वाणी और कुटुंब भाव के स्वामी हैं। शनि की दृष्टि सप्तम के ऊपर है। पति की सेहत को लेकर चिंता ज्यादा सताएगी। सिंगल के लिए पंचम भाव में शनि मौजूद हैं। जो लोग पार्टनर की खोज में थे, उनका इन्तजार खत्म होता हुआ नजर आएगा।

Health status in the month of October अक्टूबर महीने में सेहत की स्थिति: सेहत के कारक ग्रह हैं सूर्य वो राशि के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। कोई दिक्कत वाली बात नहीं है लेकिन आप थोड़ा गुस्से में रहेंगे। मंगल की दृष्टि अष्टम के ऊपर पड़ रही है। शनि दूसरे भाव को देख रहे हैं। खान-पान को लेकर सावधानी बरतें। मानसिक तनाव रह सकता है।

Status of education in the month of October अक्टूबर महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिहाज से बुध अच्छी स्थिति में नहीं हैं। सप्तम भाव में गुरु का गोचर हो रहा है। नए-नए काम करने का मौका मिलेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News