October 2024 Festival List: अक्टूबर माह में होने वाली है त्योहारों की वर्षा, जानें व्रत-त्योहार की पूरी List
punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2024 - 06:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
October 2024 Festival List In Hindi : अक्टूबर का महीना बहुत खास होता है क्योंकि इस माह को त्योहारों का महीना कहा जाता है। सनातन धर्म में हर एक त्योहार बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इस माह में त्योहारों की झड़ी लगने वाली है।अक्टूबर महीने की शुरुआत सर्वपितृ अमावस्या और शारदीय नवरात्रि से होने वाली है। पंचांग के अनुसार इस माह में शारदीय नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, अहोई अष्टमी, सरस्वती पूजा समेत कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ेंगे। आइए जानते हैं, अक्टूबर 2024 के व्रत-त्यौहार की लिस्ट के बारे में-
October fasts and festivals 2024 अक्टूबर व्रत-त्योहार 2024
दिन त्योहार
2 अक्टूबर 2024, बुधवार- सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण वलयाकार, दर्श अमावस्या, अन्वाधान, आश्विन अमावस्या
3 अक्टूबर 2024, गुरुवार- नवरात्रि प्रारम्भ, घटस्थापना, इष्टि
4 अक्टूबर 2024, शुक्रवार- चन्द्र दर्शन
6 अक्टूबर 2024, रविवार- विनायक चतुर्थी
7 अक्टूबर 2024, सोमवार- उपांग ललिता व्रत
8 अक्टूबर 2024, मंगलवार- बिल्व निमन्त्रण, स्कन्द षष्ठी
9 अक्टूबर 2024, बुधवार- सरस्वती आवाहन
11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार- सरस्वती पूजा
12 अक्टूबर 2024, शनिवार- सरस्वती विसर्जन, दुर्गा विसर्जन, दशहरा
13 अक्टूबर 2024, रविवार- पापांकुशा एकादशी
14 अक्टूबर 2024, सोमवार- गौण पापांकुशा एकादशी, वैष्णव पापांकुशा एकादशी
15 अक्टूबर 2024, मंगलवार- प्रदोष व्रत
16 अक्टूबर 2024, बुधवार- कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा
17 अक्टूबर 2024, गुरुवार- तुला संक्रान्ति, आश्विन पूर्णिमा, अन्वाधान, सत्य व्रत, कार्तिक स्नान, वाल्मीकि जयंती
20 अक्टूबर 2024, रविवार- करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी
21 अक्टूबर 2024, सोमवार- रोहिणी व्रत
24 अक्टूबर 2024, गुरुवार- अहोई अष्टमी, राधा कुण्ड स्नान
28 अक्टूबर 2024, सोमवार- गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी
29 अक्टूबर 2024, मंगलवार- धनतेरस, प्रदोष व्रत,
30 अक्टूबर 2024, बुधवार- काली चौदस, मास शिवरात्रि
31 अक्टूबर 2024, गुरुवार- नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली