Vaishakh Month 2026: 3 अप्रैल से शुरू होगा वैशाख माह, जानिए पूरे महीने के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 08:30 AM (IST)
Vaishakh Month 2026 Vrat Tyohar List: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा Chaitra Purnima के साथ ही वर्ष का पहला महीना समाप्त हो जाता है और इसके बाद दूसरे महीने वैशाख का आरंभ होता है। धार्मिक दृष्टि से वैशाख माह अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। इस पूरे महीने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें अक्षय तृतीया और बुद्ध पूर्णिमा प्रमुख हैं।
वैशाख महीना कब से कब तक रहेगा?
पंचांग के अनुसार, वैशाख माह की शुरुआत 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार से हो रही है। इस दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। वैशाख माह का समापन 1 मई 2026, शुक्रवार को वैशाख पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा Vaishakh Purnima के साथ होगा।
वैशाख माह का धार्मिक महत्व
वैशाख माह को पुण्य कर्मों के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इस दौरान स्नान, दान, जप और तप करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस माह में भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है। साथ ही पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

क्या करें इस माह में?
प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें।
जरूरतमंदों को दान करें।
गंगा स्नान या पवित्र जल से स्नान का संकल्प लें।
व्रत-उपवास का पालन करें।

वैशाख माह 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार
अप्रैल 2026
03 अप्रैल (शुक्रवार): वैशाख माह का आरंभ
05 अप्रैल (रविवार): विकट संकष्टी चतुर्थी
09 अप्रैल (गुरुवार): मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
10 अप्रैल (शुक्रवार): कालाष्टमी
13 अप्रैल (सोमवार): वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
14 अप्रैल (मंगलवार): मेष संक्रांति, बैसाखी, सोलर नववर्ष
15 अप्रैल (बुधवार): प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
17 अप्रैल (शुक्रवार): वैशाख अमावस्या
18 अप्रैल (शनिवार): चंद्र दर्शन
19 अप्रैल (रविवार): अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
20 अप्रैल (सोमवार): मातंगी जयंती
21 अप्रैल (मंगलवार): शंकराचार्य जयंती
22 अप्रैल (बुधवार): रामानुज जयंती
23 अप्रैल (गुरुवार): गंगा सप्तमी
24 अप्रैल (शुक्रवार): बगलामुखी जयंती, दुर्गाष्टमी
25 अप्रैल (शनिवार): सीता नवमी
27 अप्रैल (सोमवार): मोहिनी एकादशी
28 अप्रैल (मंगलवार): प्रदोष व्रत
30 अप्रैल (गुरुवार): नृसिंह जयंती
मई 2026
01 मई (शुक्रवार): Buddha Purnima, वैशाख पूर्णिमा (माह का समापन)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
