April 2026 Vrat Tyohar : त्योहारों से सजेगा अप्रैल महीना, नोट कर लें सभी महत्वपूर्ण तिथियां
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 01:34 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
April 2026 Vrat Tyohar : अप्रैल 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े व्रत, त्योहार और धार्मिक पर्व मनाए जाएंगे। चैत्र नवरात्रि, राम नवमी, हनुमान जयंती, एकादशी, प्रदोष व्रत, पूर्णिमा और अमावस्या जैसे कई महत्वपूर्ण दिन इस महीने पड़ रहे हैं। हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व होता है और इन दिनों पूजा-पाठ, दान-पुण्य और धार्मिक कार्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसलिए अगर आप व्रत और त्योहारों का पालन करते हैं तो अप्रैल 2026 की सभी महत्वपूर्ण तिथियां जरूर नोट कर लें।

अप्रैल के प्रमुख व्रत और त्योहार
2 अप्रैल 2026, गुरुवार: हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा व्रत
3 अप्रैल 2026, शुक्रवार: वैशाख माह का आरंभ
5 अप्रैल 2026, रविवार: विकट संकष्टी चतुर्थी
9 अप्रैल 2026, गुरुवार: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
10 अप्रैल 2026, शुक्रवार: कालाष्टमी
13 अप्रैल 2026, सोमवार: वरुथिनी एकादशी और वल्लभाचार्य जयंती
14 अप्रैल 2026, मंगलवार: मेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी, वैसाखी और सोलर नववर्ष
15 अप्रैल 2026, बुधवार: कुब्जिका जयंती, विषु कानी, मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत (बुध)

17 अप्रैल 2026, शुक्रवार: वैशाख अमावस्या
18 अप्रैल 2026, शनिवार: पराशर ऋषि जयंती और चंद्र दर्शन
19 अप्रैल 2026, रविवार: अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती और त्रेता युग दिवस
20 अप्रैल 2026, सोमवार: मातङ्गी जयन्ती, रोहिणी व्रत और संकर्षण चतुर्थी
21 अप्रैल 2026, मंगलवार: शंकराचार्य जयंती और सूरदास जयंती
22 अप्रैल 2026, बुधवार: रामानुज जयंती और संकंद षष्ठी
23 अप्रैल 2026, गुरुवार: गंगा सप्तमी
24 अप्रैल 2026, शुक्रवार: बगलामुखी जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी
25 अप्रैल 2026, शनिवार: सीता नवमी
27 अप्रैल 2026, सोमवार: मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती और त्रिशूर पूरम
28 अप्रैल 2026, मंगलवार: प्रदोष व्रत (भौम) और परशुराम द्वादशी
30 अप्रैल 2026, गुरुवार: नृसिंह जयन्ती और छिन्नमस्ता जयन्ती

