इमोशनल व टैलेंट से भरपूर होते हैं जुलाई में जन्मे लोग!

punjabkesari.in Tuesday, Jun 29, 2021 - 11:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जिस तरह ज्योतिष में 12 राशियों होती हैं और  हर राशि के व्यक्ति की अलग-अलग नेचर व खूबियां होती हैं,  उसी तरह साल के 12 महीनों में अलग-अलग माह में जन्मे लोगों की भी अलग-अलग नेचर होती है। उनके व्यक्तित्व में अलग-अलग खूबियां और अलग-अलग कमियां होती हैं। कई पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट्स होते हैं। ज्योतिष में किसी व्यक्ति के जन्म महीने को आधार बनाकर उनकी नेचर और भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। जुलाई महीने में जन्मे लोग कैसे होते हैं ? कैसा होता है उनका कैरियर ? कैसी होती है नेचर ? क्या कमियां और क्या खूबियां होती हैं। कैसा रहता है उनका फ्यूचर ..? 

‘जुलाई’ के महीने को यह नाम रोमन साम्राज्य के महान लीडर जूलियस सीजर की बदौलत मिला है। उनका जन्म 12 या  13 जुलाई के दिन हुआ था। इस महीने में कई महान हस्तियों का जन्म हुआ है। जिनमें नेल्सन मंडेला, प्रिंसेस डायना,  अमेरिका के राष्ट्रपति रहे (जॉर्ज डब्ल्यू बुश शामिल), जेआरडी टाटा  जैसे कई नाम शामिल हैं। इस माह में जन्मे लोग बेहद लोकप्रिय होते हैं, जैसे- सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, अजीम प्रेमजी, सोनू निगम, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा आदि इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

जुलाई में जन्मे लोग अपनी समझदारी और हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन इनके मूड को समझना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है. अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्मदिन जुलाई में आता है तो जानिए कैसा होता है उनका स्वभाव।

जिनका जन्म जुलाई में होता है... वे लोग मेहनती होने के साथ-साथ मल्टी टैलेंडेट भी होते हैैं यानी बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। लाइफ के प्रति पॉज़िटिव एटीट्यूट रखते हैं, इसलिए छोटी-छोटी बातों में ख़ुश रहते हैं. स्वभाव से बहुत मेहनती होते हैं, लेकिन इनसे कोई भी काम ज़ोर-ज़बर्दस्ती से नहीं करा सकते. नए-नए दोस्त बनाना, फिल्में देखना और घूमना-फिरना इन्हें बहुत अच्छा लगता है। केयरिंग नेचर होने के कारण बेस्ट लवर होते हैं, पर अपनी फीलिंग्स को शेयर करने में संकोच करते हैं. पार्टनर के प्रति बहुत इमोशनल और सेंसिटिव होते हैं, जिसकी वजह से इनकी मैरिड और सेक्सुअल लाइफ ख़ुशहाल होती है।

ये लोग अपने हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इनका मजाकिया नेचर उदास लोगों के लिए एक दवा के तौर पर काम करता है। हालांकि इनके साथ एक दिक्कत यह है कि इनके मूड का भरोसा नहीं किया जा सकता है। ये एक पल में गुस्सा हो जाते हैं तो दूसरे ही पल सब कुछ भूल भी जाते हैं। इन्हें दूसरों की मदद करके सबसे ज्यादा खुशी मिलती है. इन्हें दूसरों का भरोसा जीतना बहुत अच्छा लगता है।

जुलाई में जन्मे लोग कई बार मूडी और रहस्यमयी किस्म के भी होते हैं. इनमें से ज्यादातर किसी क्रिएटिव लाइन में अपना करियर बनाना पसंद करते हैं. भले ही स्कूल या कॉलेज में ये पढ़ाई में खास कमाल न दिखा पाए हों, लेकिन इनकी दिमागी क्षमता को आप चैलेंज नहीं कर सकते। ये बड़े से बड़े काम को भी आसानी से पूरा कर लेते हैं। जुलाई माह में जन्मे लोगों के लिए फाइनेंशियल सिक्युरिटी बहुत महत्वपूर्ण होती है। जितनी कुशलता से पैसे कमाते हैं, उतनी ही समझदारी के उसे इन्वेस्ट भी करते हैं। हालांकि ख़र्च करने से नहीं डरते, चाहे जेब में पैसे हों या न हों।

ये अपनी अलग तरह की रौबदार पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं. साथ ही आकर्षक व्‍यक्‍तित्‍व होने की वजह से कोई भी बड़ी आसानी से इनको अपना दिल दे बैठता है। जुलाई में जन्मे लोग प्यार के मामले में थोड़ा सतर्क रहते हैं। वैसे तो ये इतनी जल्दी प्यार में पड़ते नहीं लेकिन जब इन्‍हें किसी से प्‍यार हो जाता है तो ये उसका साथ कभी नहीं छोड़ते। ये किसी भी तरह का रिजेक्शन बर्दाश्त नहीं कर सकते। इनको पसंद है कि लोग इनके आस-पास ही रहें और इन्हें प्यार करें।

जुलाई में जन्मे लोग हद से ज्यादा उत्सुक रहते हैं. खुद के बारे में और अपने आस-पास के लोगों के बारे में जानकारी रखने का इन्हें शौक होता है। जुलाई में जन्मे लोग बेहद इमोशनल होते हैं. ये चाहकर भी किसी के साथ कुछ गलत नहीं कर सकते हैं। इनमें दया की भावना कूट-कूट कर भरी होती है. इनमें दूसरों की बात सुनने की भी अद्भुत क्षमता होती है लेकिन ये खुद अपनी फीलिंग्स कम ही शेयर करते हैं।

जुलाई महीने में जन्मे लोगों का लकी नंबर- 2, 7, 4, 9 होता है जबकि लकी कलर – पीला, नीला और संतरी है। इनका लकी डे- सोमवार, शुक्रवार और शनिवार है और इनके लिए लकी स्टोन-हीरा है।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News