Strawberry Moon 2025: आज की रात चांद होगा अलग रंग में जानिए क्या है स्ट्रॉबेरी मून?
punjabkesari.in Wednesday, Jun 11, 2025 - 04:51 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Strawberry Moon 2025: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का बहुत खास महत्व है। आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है और पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा अपने पूरे प्रभाव में होता है। पूर्णिमा की रात यानी आज 11 जून को आसमान में एक अलग नजारा देखने को मिलेगा क्योंकि जून माह की आखिरी पूर्णिमा पर आकाश में स्ट्रॉबेरी मून दिखाई देने वाला है। इसका रंग आम चांद जैसा नहीं होता, इसका रंग हल्का गुलाबी और सुनहरा होगा है, जो इसे और भी रहस्यमय बनाती है। तो आइए जानते हैं कि भारत में कब और कैसे देखें स्ट्रॉबेरी मून।
स्ट्रॉबेरी मून क्या है?
स्ट्रॉबेरी मून एक विशेष पूर्णिमा होती है जो हर साल जून महीने में आती है। इसका नाम "स्ट्रॉबेरी मून" इस वजह से पड़ा क्योंकि यह समय उत्तरी अमेरिका में जंगली स्ट्रॉबेरी के पकने का होता था। ये नाम वहां की पुरानी जनजातियों की परंपराओं से जुड़ा है। स्ट्रॉबेरी मून का रंग वास्तव में स्ट्रॉबेरी जैसा गुलाबी नहीं होता, लेकिन जब यह चंद्रमा में उगता है, तो वातावरण धूल और नमी के कारण यह थोड़ा सुनहरा या हल्का लाल दिखाई देता है।
भारत में स्ट्रॉबेरी मून कब और कैसे देखें?
स्ट्रॉबेरी मून आज 11 जून, बुधवार के दिन दिखाई देगा। भारत में स्ट्रॉबेरी मून देखने का सही समय सूर्यास्त के बाद है। ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय शाम 6 बजकर 48 मिनट पर रहेगा। स्ट्रॉबेरी मून को आप घर की छत से आसानी से देख सकते हैं और इसे और बेहतर तरीके से देखने के लिए आप दूरबीन या टेलीस्कोप की मदद ले सकते हैं।