महिलाओं द्वारा रात में किए गए ये काम, Negative Powers को करते हैं Invite

punjabkesari.in Wednesday, Jun 11, 2025 - 07:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

How to protect yourself from spirits at night: दिन भर की भागदौड़ के बाद हर व्यक्ति सुख-शांति की नींद चाहता है। शांत और अनुकूल वातावरण रात के समय ही होता है। परिवेश में शोर और हलचल कम होती है। इसी समय में बुरी शक्तियां, भूत-प्रेत या नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय होती हैं। अकारण डर और चिंता बने रहना, असामान्य व्यवहार होना, सोते समय डर कर चौंकना या उठकर चलना लगना, मन खिन्न रहना, विचित्र दृश्य अथवा वस्तुएं दिखना, घर में अमंगलमय घटनाएं होना आदि ऊपरी शक्तियों के लक्षण होते हैं।

PunjabKesari How to protect yourself from spirits at night

Things that attract ghosts: शास्त्रों एवं पुराणों में दिन-रात से संबंधित अलग-अलग नियम निर्धारित किए गए हैं। जिनका पालन करने से जीवन में आने वाले सभी दुखों से मुक्ति पाकर सफल जीवन यापन किया जा सकता हैं। आधुनिक परिवेश से प्रभावित बहुत से लोग धर्म के नियमों का पालन नहीं करते इसीलिए उनके जीवन में दुख और असफलता आती रहती है। वहीं उनका जीवन एक भ्रम और भटकाव ही बन कर रह जाता है।

PunjabKesari How to protect yourself from spirits at night
रात के समय श्मशान के आसपास या उसके भीतर नहीं जाना चाहिए। श्मशान ऐसा स्थान है जहां सदैव नकारात्मक ऊर्जा रहती है। शाम ढलने के बाद तो ऊपरी शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं। जिसका बुरा प्रभाव हमारे अंतर्मन पर पड़ सकता है। कई बार ऊपरी बाधाएं व्यक्ति को अपने प्रभाव में भी ले लेती हैं। जिससे उसे हानि उठानी पड़ती है। शव से निकलता धुंआ स्वास्थ्य के लिए घातक होता है। श्मशान से लौटने पर स्नान अवश्य करना चाहिए। सूरज ढलने के बाद किया गया स्नान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

PunjabKesari How to protect yourself from spirits at night
सूरज ढलने के बाद विशेषकर रात के समय चौराहों पर नहीं जाना चाहिए। वैदिक ज्योतिष के अनुसार चौराहों पर राहू का निवास होता है। राहू ही कुकृत्यों और अपराध का मूल कारण है। भूत पिशाच व टोने टोटके भी चौराहों पर ही किए जाते हैं। रात के वक्त अधिकतर चौराहों पर असामाजिक तत्वों की मौजूदगी रहती है। जिससे की चौराहे पर जाने से अदृश्य शक्तियां व्यक्ति पर अपना वर्चस्व स्थापित करने में कामयाब हो जाती हैं। जिससे की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रात के समय इधर-उधर विचरन करने की बजाय अपने घर में ही वास करना चाहिए।

PunjabKesari How to protect yourself from spirits at night
रात को नींद के आगोश में जाने से पहले अधिकतर लोगों को इत्र, डियो अथवा सुंगध को किसी न किसी रूप में अपने शरीर पर लगाना भाता है। पुराणों के अनुसार ऐसा करना नकारात्मक शक्तियों को बुलावा देना है। रात के समय नकरात्मकता सुंगधित काया की ओर विशेष रूप से आकर्षित होती हैं।

PunjabKesari How to protect yourself from spirits at night
सनातन धर्म के शास्त्रों में कहा गया है सोने से पूर्व चेहरा, हाथ और पांव धोकर अच्छे से पोंछ कर भगवान का नाम सिमरण करते हुए सोना चाहिए। ऐसा करने से सोते समय जितने भी श्वास लिए जाते हैं वे भगवान को अर्पण हो जाते हैं।

रात को बिस्तर पर लेटते ही बहुत सी महिलाओं की आदत होती है बंधे बालों को खोल देती हैं। फिर सोती हैं। पुराणों के अनुसार इससे व्यक्तित्व पर द्वेषपूर्ण प्रभाव पड़ता है। निगेटिव ऊर्जा सक्रीय हो जाती है। अत: प्रतिदिन सोने से पूर्व बालों को बांध लें।

PunjabKesari How to protect yourself from spirits at night


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News