कलाई पर ऐसा निशान हो तो व्यक्ति बनता है पैतृक धन का उत्तराधिकारी

punjabkesari.in Thursday, Jun 19, 2025 - 09:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Manibandh Rekha In Palmistry : किसी भी व्यक्ति का भविष्य जैसे धन, भाग्य, आयु, करियर, जीवन यात्रा उसके हाथों की रेखाओं और चिन्ह देखकर जाना जा सकता है। कलाई पर बनने वाली रेखाओं को मणिबंध कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे ब्रेसलेट लाइन्स कहते हैं। उस पर बनने वाले कुछ ऐसे निशान हैं, जिनसे न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य के गर्भ में क्या छुपा है, यह भी जाना जा सकता है।

Manibandh Rekha In Palmistry

मणिबंध रेखाएं यव की लड़ियों के समान होती हैं। मणिबंध रेखाओं के बिना हाथ में स्थित योग भी शुभ स्थिति में होते हुए अपना पूर्ण फल नहीं दे पाते। प्राय: तीन मणिबंध रेखाएं होती हैं। यदि तीनों रेखाओं की यव माला पूर्ण हो तो व्यक्ति राजा के समान वैभव शाली होता है। दो रेखाओं की यव माला पूर्ण हो तो व्यक्ति बुद्धिमान और मंत्री पद पर आसीन होता है। एक मणिबंध यव माला पूर्ण हो तो व्यक्ति प्रतिष्ठित और धनी बनता है।

Manibandh Rekha In Palmistry

यदि मणिबंध रेखा केवल हथेली की ओर पूर्ण हो, कथित फल में न्यूनता आती है। मणिबंध को केतु का स्थान भी कहा जाता है।

Manibandh Rekha In Palmistry

मणिबंध की प्रथम रेखा से स्वास्थ्य और धन का विचार किया जाता है। दूसरी से विद्या और तीसरी रेखा से भक्ति और सुख को देखा जाता है।

Manibandh Rekha In Palmistry

मणिबंध की पहली रेखा के बीच में कोण का चिह्न मौजूद हो तो व्यक्ति को अपने जीवन के 40 साल तक बहुत परिश्रम करना पड़ता है।  उसके बाद उसका मंद पड़ा भाग्य गती पकड़ता है, जिसकी उसने खुद भी कभी कल्पना नहीं की होती। वह अपने पैतृक धन का उत्तराधिकारी बनता है।

Manibandh Rekha In Palmistry
दोनों हाथों में भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर शनि पर्वत तक जा रही हो और साथ में मस्तिष्क रेखा, सूर्य रेखा और जीवन रेखा भी उत्तम हो तो ऐसे जातक के हाथ में गजलक्ष्मी योग बनता है। उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी और भाग्य उसका सदा साथ देगा, ऐसा जातक मिट्टी से सोना बनाने वाला होता है।

Manibandh Rekha In Palmistry


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News