Mysteries of Mata Lakshmi:  आइए जानते हैं, मां लक्ष्मी से जुड़े कुछ अद्भुत रहस्यों के बारे में

punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 08:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mysteries of Mata Lakshmi: हिंदू धर्म में 33 कोटि देवी-देवताओं का उल्लेख किया गया है। आदि शक्ति को उच्च और शक्तिशाली माना जाता है। देवी के कई रूप हैं, जिनमें से एक हैं मां लक्ष्मी। उन्हें धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। कहा जाता है कि इनकी उपासना करने से घर में धन की बरकत बनी रहती है और सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती। मां लक्ष्मी से जुड़े कुछ रहस्य ऐसे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। आइए जानते हैं, मां लक्ष्मी से जुड़े कुछ अद्भुत रहस्यों के बारे में

PunjabKesari Mysteries of Mata Lakshmi

Why do elephants live with Goddess Lakshmi मां लक्ष्मी के साथ क्यों रहते हैं हाथी
मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है लेकिन कुछ मूर्तियों अथवा चित्रों में माता के साथ हाथी भी रहते हैं। शास्त्रों के अनुसार मां का यह स्वरूप गज लक्ष्मी का है। मां लक्ष्मी के साथ हाथी का होना जल और जीवन को दर्शाता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी का संबंध जल से है। यह जीवन और कृषि का आधार है। हाथी को वर्षा का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि माता लक्ष्मी के साथ हमेशा हाथी रहते हैं।  

Mahalakshmi's vehicle माता लक्ष्मी का वाहन
ज्यादातर लोग उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन मानते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इनका वाहन हाथी भी है। इसका कारण यह भी माना जाता है कि हाथी शेरों के बीच भी मस्त चाल में चलता है।

Elephant raining water with trunk सूंड से जल बरसाता हुआ हाथी
मां लक्ष्मी के ऊपर जल बरसाता हुआ हाथी अन्न, धन और सुख-समृद्धि को दर्शाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्राकृतिक रूप में माता लक्ष्मी कृषि का स्वरूप मानी गई हैं। माता लक्ष्मी का व्रत करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।  

PunjabKesari Mysteries of Mata Lakshmi

Mother Lakshmi's elder sister मां लक्ष्मी की बड़ी बहन
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, माता लक्ष्मी की बड़ी बहन का नाम अलक्ष्मी है, जो हमेशा ही इनके साथ रहती हैं। माना जाता है कि जिस जगह पर अलक्ष्मी का वास होता है, वहां धन तो रहता है पर सुख-शांति नहीं रहती। मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है क्योंकि जहां-जहां भगवान विष्णु की पूजा होती है, वहां अलक्ष्मी का वास नहीं रहता।

Mother Lakshmi's name is Kamla मां लक्ष्मी का नाम है कमला
मां लक्ष्मी का नाम कमला भी है क्योंकि वह कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं और उनके हाथों में कमल का पुष्प होता है। यह भी माना जाता है कि माता का जन्म सागर से हुआ था इसलिए इन्हें कमल पसंद हैं।

PunjabKesari Mysteries of Mata Lakshmi

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News