Mother's Day Wishes : मां को स्पेशल महसूस कराने के लिए भेजें ये भावुक और प्यारे संदेश

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 10:04 AM (IST)

Mother's Day Wishes : मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत और भावनात्मक रिश्तों में से एक माना जाता है।  अगर बच्चे को कोई सच्चे मन से बिना किसी शर्त से प्यार कर सकता है, तो वह कोई और नहीं मां है। बच्चे के बिना कुछ कहे ही मां उसकी तकलीफ समझ जाती है और मुश्किल के समय सबसे पहले साथ खड़ी रहती है। वैसे तो मां के प्यार और त्याग को बयान करने के लिए एक दिन काफी नहीं हैं, लेकिन मदर्स डे का खास दिन अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए सबसे अच्छा मौका होता है। अगर आप भी मदर्स डे पर मां को एक प्यारा-सा मैसेज भेजते हैं, तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ सकती है और उनका दिन और भी खास बन सकता है। तो आइए  जानते हैं कि मदर्स डे के दिन मां को कौन से प्यारे संदेश भेजें।

मां को भेजें ये प्यारे और इमोशनल मैसेज

फरेब भरी इस दुनिया में बस तेरा ही प्यार सच्चा है मां,
लोग कहते हैं कि अब मैं बड़ा हो गया हूं,
पर तेरे लिए तो आज भी मैं वही छोटा बच्चा हूं मां।

जब भी कश्ती मेरी सैलाब में आ जाती है,
मां दुआ करती हुई ख्वाब में आ जाती है।

हर रिश्ते में मिलावट देखी,
कच्चे रंगों की सजावट देखी,
लेकिन सालों साल देखा है मां को,
उसके चेहरे पर न कभी थकावट देखी।

हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
लेकिन एक मां ही काफी है बच्चों की जिंदगी को स्वर्ग बनाने के लिए।

जब भी कोई मुश्किल आई,
मां ने सबसे पहले आवाज लगाई,
उसके आंचल में छिपकर,
हमने राहत की सांस पाई।

तेरे आंचल की छांव में,
हर मौसम सुकून दे जाता है,
मां, तू जो साथ हो,
तो डर भी मुस्कुरा जाता है।

मां है तो मुमकिन है सब कुछ,
मां है तो अधूरी नहीं कोई खुशी,
उसकी दुआओं में जो असर है,
वो नहीं किसी और में कभी।

नीद अपनी भुला के सुलाया हमको,
आंसू अपने गिरा के हंसाया हमको,
दर्द कभी ना देना उस खुदा की तस्वीर को,
जमाना कहता है 'मां' जिसको।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News