Chanakya Niti : किस्मत से मिलते हैं ऐसे पुरुष, जानें चाणक्य के अनुसार भरोसेमंद मर्द की पहचान
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 10:08 AM (IST)
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीतियां और गूढ़ बातें आज भी लोगों के लिए उपयोगी साबित होती है। चाणक्य ने न केवल राजनीति और कूटनीति के बारे में बताया है, बल्कि उनकी नीतियों में सफल वैवाहिक जीवन के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। हर लड़की का सपना होता है कि उसे एक ऐसा जीवनसाथी मिले, जिस पर वो आंख मूंद कर भरोसा कर सके। आज कल की चालक दुनिया में किसी पर भी भरोसा करना बहुत मुश्किल हो गया है। यह पता लगाना भी बहुत कठिन काम है कि सामने वाला व्यक्ति कितना समझदार और वफादार है। लेकिन चाणक्य ने अपनी नीतियों में पुरुषों के ऐसे गुणों के बारे में बताया है, जो वास्तव में भरोसेमंद, जिम्मेदार और आदर्श पार्टनर माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं भरोसेमंद मर्द में कौन से गुण होते हैं।
भरोसेमंद मर्दों के गुण
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो पुरुष अपने जीवनसाथी के लिए वफादार होते हैं और उनका सम्मान करते हैं, वह सच्चा मर्द माना जाता है। साथ ही जो पुरुष अपनी पत्नी के अलावा बाकी महिलाओं को मां और बहन की नजर से देखते हैं। ऐसे मर्द के साथ महिला खुशी -खुशी अपना जीवन व्यतीत कर सकती है और हमेशा सुरक्षित महसूस करती है।

चाणक्य के अनुसार, किसी मर्द उसके त्याग भाव से भी परखा जा सकता है। जो पुरुष मुश्किल के समय आपके लिए त्याग कर सकता है, वह मर्द भरोसे के लाइक होता है और आपकी कभी उससे धोखा नहीं मिल सकता। साथ जो पुरुष किसी भी परिस्थिति में आपका साथ निभाता है, वह असल में महान होता है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो मर्द अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से सुरक्षा प्रदान करते हैं और जो आपकी हर बात को बहुत ध्यान से सुनने और समझने का क्षमता रखते हैं। वह महिलाएं बहुत भाग्यशाली होती है। साथ ही जो पुरुष अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी स्वीकार कर मिभाते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
