अनोखी है इस मंदिर की परंपरा, प्रसाद के रूप में मिलती है चाय

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 02:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हमारे भारत देश में ऐसे कईं मंदिर स्थापित हैं, जिनसे जुड़ी परंपराएं बाकी मंदिरों से बहुत ही अलग होती हैं। जब कभी कोई मंदिर भगवान के दर्शनों के लिए जाए तो उसे प्रसाद जरूर मिलता है और उस प्रसाद को पाने की लालसा सब में ही होती है और हो भी क्यों न, ये भगवान का आशीर्वाद ही तो होता है। अक्सर आप में से बहुत से लोगों ने सुना होगा कि ये प्रसाद कहीं कहीं नूडल्स या कहीं चॉकलेट का दिया जाता है। लेकिन आज हम आपको देश के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां प्रसाद के रूप में चाय मिलती है। जी हां, केरल के कण्णूर में मुथप्पन मंदिर है, जहां प्रसाद रूपी चाय ही जाती है। 
PunjabKesari
मुथप्पन मंदिर केरल के कन्नूर जिले के तलिप्परम्बा से लगभग 10 किमी की दूरी पर है। केरल के कण्णूर में मुथप्पन नाम का मंदिर बेहद प्रसिद्ध है और ये मंदिर वलपट्टणम नदी के किनारे स्थित है, इसका खूबसूरत नजारा और अनोखी परंपरा दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। बता दें कि यहां श्री मुथप्पन की पूजा की जाती है औप इन्हें भगवान विष्णु और शिव जी का अवतार माना जाता है। यहां प्रसाद के रूप में साबूत मूंग की दाल और साथ में चाय दी जाती है, जिसे प्रसादम कहा जाता है।
PunjabKesari
इस मंदिर की एक ओर खास बात है कि यहां आने वाले हर व्यक्ति के लिए निःशुल्क भोजन और आवास यानि यहां रहने की व्यवस्था है। इसके पीछे ऐसी मान्यता है कि मुथप्पन देवता ने हमेशा कमजोरों के हितों की रक्षा की, इसलिए यहां आने वाले सभी लोगों को निःशुल्क भोजन और आवास का इंतजाम भी किया जाता है। यहां की खासियत है कि यहां श्वानों यानि कुत्तों को बहुत पवित्र माना जाता है, क्योंकि वे भगवान मुथप्पन के वाहन हैं। 
PunjabKesari
मुथप्पन मंदिर अपने थीयम के लिए बहुत प्रसिद्ध है। थीयम, कथकली से मिलता जुलता एक लोक नृत्य है। इसके कलाकार विभिन्न पौराणिक पात्रों की कथाओं को प्रस्तुत करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Related News