Raghunath Temple : श्रीनगर के रघुनाथ मंदिर में 36 साल बाद राम नवमी पूजा

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 07:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

श्रीनगर (एजैंसी) : श्रीनगर के हब्बा कदल इलाके में स्थित रघुनाथ मंदिर वीरवार को एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जब 36 वर्ष बाद इस सौ साल पुराने मंदिर में राम नवमी की पहली पूजा आयोजित की। 

इस खास अवसर पर न सिर्फ हिंदू श्रद्धालु जुटे, बल्कि उनके मुस्लिम पड़ोसी भी साथ खड़े नजर आए, जिससे माहौल भाईचारे और सौहार्द से भर उठा। हालांकि, मंदिर में अभी मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम जारी है, फिर भी मंदिर प्रबंधन समिति ने इस ऐतिहासिक अवसर का जश्न मनाने के लिए पूजा का आयोजन किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News