बांके बिहारी मंदिर जैसा भव्य कॉरिडोर अब कैलादेवी मंदिर में, ₹14.80 करोड़ की मिली मंजूरी

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 09:57 AM (IST)

Kaila Devi Temple Corridor Project : कांच की नगरी फिरोजाबाद के धार्मिक पर्यटन को एक नई ऊंचाई मिलने जा रही है। शहर के प्रसिद्ध श्री राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर का सौंदर्यीकरण अब वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन ने इस महत्वाकांक्षी कॉरिडोर परियोजना के लिए 14.80 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को अपनी हरी झंडी दे दी है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए मंदिर परिसर में एक विशाल और कलात्मक कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसका स्वरूप आध्यात्मिक और आधुनिकता का अनूठा संगम होगा। कुल स्वीकृत 14.80 करोड़ रुपये में से शासन ने 7.40 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था का चयन कर निर्माण प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए गए हैं।

इस गलियारे के बनने से न केवल मंदिर की भव्यता बढ़ेगी, बल्कि दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को धूप, बारिश और भीड़ के दबाव से भी राहत मिलेगी। मेयर कामिनी राठौर ने जानकारी दी कि मंदिर के आसपास की दुकानों को भी सुव्यवस्थित किया जाएगा। फिरोजाबाद के स्थानीय प्रशासन का मानना है कि इस गलियारे के निर्माण के बाद यहां धार्मिक पर्यटन में काफी इजाफा होगा, जिससे स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलेगी।

फरवरी-2025 में 15 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था
पिछले वर्ष फरवरी में इस परियोजना का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब स्वीकृति मिलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। जल्द ही मंदिर का स्वरूप पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News