Ayodhya Ram Mandir news : अयोध्या में 6 ‘उप-मंदिरों’ पर धर्म ध्वजा फहराने की तैयारियां शुरू

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 09:00 AM (IST)

अयोध्या (प.स.): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य शिखर और राम जन्मभूमि परिसर में मौजूद अन्य मुख्य मंदिरों पर धर्म ध्वजा फहराये जाने के बाद बाकी बचे 6 ‘उप-मंदिरों’ में भी ऐसी ही रस्में निभाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को हुई एक बैठक के बाद बताया कि जिन मंदिरों में ध्वज फहराया जाएगा, उनमें सूर्य, भगवती, शिवलिंग, गणपति, शेषावतार और हनुमान को समर्पित मंदिर शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराने की रस्म आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर की जाएगी।  राय ने बताया कि बाकी पांच उप-मंदिरों के लिए रस्में 22, 23, 24, 25, 29, 30 और 31 मार्च को 8 दिनों तक अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि ये कार्यक्रम बिना किसी बड़ी जनसभा के आयोजित किए जाएंगे और इनमें शामिल होने वालों की संख्या सीमित रखी जाएगी। राय ने बताया कि हर रस्म में लगभग 50 संत और करीब 200 लोग शामिल होंगे, जिनमें इस परियोजना से जुड़े इंजीनियर और मजदूर भी शामिल हैं। ट्रस्ट के महासचिव ने यह भी बताया कि मुख्य शिखर पर ध्वज फहराने की रस्म 25 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी की थी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News