March 2024 Cancer Horoscope: कर्क राशि के लिए मार्च महीने का मासिक राशिफल

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2024 - 10:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March 2024 Cancer Horoscope: आज बात करेंगे कर्क राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा ? केतु का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है। मंगल और शुक्र सप्तम में गोचर कर रहे हैं। शनि का अष्टम का गोचर सही नहीं होता। बुध का अष्टम में गोचर बढ़िया नहीं होता। सूर्य अष्टम में बढ़िया फल नहीं करते। राहु नौवें में और गुरु दसवें में बढ़िया फल नहीं करते हैं। गोचर के लिहाज से समय बहुत ज्यादा सही नहीं है। शुक्र 7 फरवरी को गोचर करेंगे और ये बहुत ही शुभ होता है। सूर्य 14 मार्च को नौवें भाव में आ जाएंगे। मंगल आपके आठवें भाव में आ जाएंगे। मंगल और शुक्र की युति बढ़िया नहीं होती। दो पाप ग्रह अष्टम भाव में जाएंगे। ये सही नहीं है। गुरु का केंद्र में होना बढ़िया नहीं होता। 15 मार्च के बाद का समय आपके लिए बहुत परेशानी वाला रहेगा। 

Position of Karma and Income Place in the month of March मार्च महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: इससे पहले मंगल अपने भाव को देख रहे हैं। गुरु धन भाव को देख रहे हैं। इस भाव का स्वामी अपने से दशम में चले गए हैं। आय और धन के मामले में कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। मंगल अष्टम में आ गए हैं। ये समय आपके लिए बेहद ही सही है। वाणी वाले भाव के ऊपर शुभ ग्रह की दृष्टि नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखें। 

Relationship status in the month of March मार्च महीने में रिलेशन की स्थिति: केतु सप्तम भाव को देख रहे हैं। गुरु का केंद्रीय प्रभाव इस पर रहेगा। इस भाव का स्वामी मंगल में आ गया है। शादीशुदा जातकों को जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सिंगल लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। राहु यहां पर बैठकर पंचम भाव को देख रहे हैं। अगर रिलेशनशिप में हैं तो उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 
 
Health status in the month of March मार्च महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव के ऊपर कोई भी पाप प्रभाव नहीं है। यहां पर कोई लम्बी चौड़ी बीमारी का भय नहीं है। 10 मार्च के आसपास आपको गाड़ी थोड़ी धीमी चलानी हैं। चोट लगने की सम्भावना है। 

Status of education in the month of March मार्च महीने में शिक्षा की स्थिति: गुरु चौथे भाव को देख रहे हैं। पढ़ाई को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। पंचम के स्वामी उच्च के रहेंगे। जिनके एग्जाम शुरू होने जा रहे हैं उनको मेहनत करनी पड़ेगी। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News