March 2024 Sagittarius Horoscope: धनु राशि के लिए मार्च महीने का राशिफल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2024 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March 2024 Sagittarius Horoscope: आज बात करेंगे धनु राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा ? 1 मार्च के दिन चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव में हैं। ये गोचर शुभ है। शुक्र और मंगल आपकी कुंडली में दूसरे भाव में हैं। ये गोचर शुभ नहीं है। सूर्य और शनि का गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। गोचर तीसरे भाव में शुभ होता है। गुरु का गोचर अच्छा है। केतु का गोचर शुभ है। 7 मार्च को शुक्र आगे चले जाएंगे और ये गोचर शुभ है। बुध भी आगे शुभ गोचर में चले जाएंगे। सूर्य का गोचर चौथे भाव में हो जाएगा। मंगल तीसरे भाव में चला जाएगा और ये गोचर बढ़िया हो जाएगा। बस राहु और सूर्य का गोचर आपके लिए बढ़िया नहीं रहेगा। 

Position of Karma and Income Place in the month of March मार्च महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म भाव में केतु का शुभ गोचर। ये चौथे भाव में आ जाएंगे। इस महीने कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी या कारोबार में आपका प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आएगा। पंचम में गुरु हैं और ये भाग्य स्थान को एक्टिवेट करते हैं। कोई भी काम करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। गुरु की दृष्टि आपकी राशि के ऊपर भी पड़ रही है। आय स्थान की गुरु की दृष्टि होना आपके लिए शुभ है। मनी फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Relationship status in the month of March मार्च महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव पर कोई पाप प्रभाव नहीं है। रिलेशनशिप में कोई दिक्कत नहीं आएगी। गुरु ने पंचम एक्टिवेट किया हुआ है। सिंगल लोगों के लिए समय बहुत बढ़िया है। अच्छे रिश्ते आएँगे। पार्टनर मिलने की सम्भावना है। जिनके घर में संतान आने की तैयारी है उनके लिए भी समय बहुत बेहतर रहेगा। 

Health status in the month of March मार्च महीने में सेहत की स्थिति: सूर्य शुभ गोचर में हैं। महीने की शुरुआत में 15 दिन तक यही रहेंगे। गुरु लग्न के स्वामी हैं। हेल्थ के लिहाज से आपके लिए समय सही रहेगा। गाड़ी थोड़ी धीमी चलाएं। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। 

Status of education in the month of March मार्च महीने में शिक्षा की स्थिति: गुरु चन्द्रमा को देख रहे हैं। छात्रों के लिए समय बहुत ही बेहतर रहेगा। भाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News