March 2023 Tarot Monthly Rashifal: आपके कार्ड लाएं हैं क्या खास

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2023 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा परंतु ग्रहों की स्थिति अच्छा लाभ होता भी दिखा रही है। कड़े परिश्रम के बाद आपको अपने व्यापार व नौकरी से अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से माह उत्तम रहने वाला है। बड़े भाई या किसी बड़े पदाधिकारी का सान्निध्य आपको तरक्की की नई राह में लेकर जाएगा। इस माह लव लाइफ में अच्छे पल गुजारने को मिलेंगे, किसी अच्छे पार्टनर का जीवन में आने का शुभ संयोग बन रहा है।

वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए यह माह अनेक प्रकार की चुनौतियों लेकर आ रहा है परंतु आपका दृढ़ विश्वास और संकल्प आपको सफलता की ओर लेकर जाएगा। नए व्यापार को शुरू करने में आ रही कठिनाइयों से आप अच्छे से लड़ पाएंगे और इसके साथ ही जीवनसाथी के सहयोग से नए कामों को अंजाम देंगे। इस माह आपके कई प्रॉजेक्ट निर्णायक मोड़ पर आते दिखाई देंगे। धन के लिहाज से यह माह काफी अच्छा रहने वाला है। किसी नई खुशी का आना या नए मेहमान के आने का समाचार मिलेगा, ऐसे संयोग भी बन रहे हैं।

मिथुन- इस राशि के सभी जातकों को अच्छा लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। भाग्य आपका साथ देने वाला है और पदोन्नति के भी अवसर बन रहे हैं। किसी प्रकार से आप की ओर से कमी नहीं रहनी चाहिए। तरक्की व सफलता इस माह आपके कदम अवश्य चूमेगी। विवाह के लिहाज से यह माह कुंवारों के लिए अच्छे रिश्ते आने की सम्भावनाएं दे रहा है। इसके साथ ही प्रेमी जोड़ों के लिए यह माह कहीं अच्छी डेट पर जाने का अवसर देगा।

कर्क- इस राशि वाले जातकों को माता के पक्ष से कोई विशेष लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह माह थोड़ा सा कष्टदायक हो सकता है। आलस्य व मन को भटकाने वाली चीज़ों से दूर रहने की कोशिश करेंगे तो बेहतर भविष्य का निर्माण करने में सफल होंगे। परीक्षा के अच्छे परिणाम के लिए हर नियम का पालन करना जरूरी है। किसी उच्च स्तरीय नौकरी के आवेदन हेतु ये समय अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। धन की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य भी साथ देगा।

सिंह- इस राशि वाले जातकों के लिए इस माह किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर आने की संभावना है। कर्जदार परेशान कर सकते हैं इसलिए पैसों के लेन-देन में खासा ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की गारंटी व जमानत देने के चक्कर में न पड़ना ही समझदारी होगी। इस माह पिता के स्वास्थ्य में कुछ धन खर्च हो सकता है। किसी सरकारी मदद मिलने पर राहत मिलने की भी संभावना है।

कन्या- इस राशि वाले जातकों को इस माह वाहन के खरीदने व बेचने के काम से अधिक समझदारी व सतर्कता बरतनी पड़ेगी नहीं तो घाटे का सौदा हो सकता है। लॉ से जुड़े लोगों के लिए यह माह थोड़ा चिंताजनक रहेगा। हो सकता है कि अच्छी और बड़ी अवसर की चाह में आप बड़े रिस्क उठाएं। जिस कारण आपको नुकसान हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए ये मामला थोड़ा विरह पूर्ण रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की भी स्थिति बनती दिखाई दे रही है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला-
इस राशि के जातकों के लिए इस माह किसी बड़े उच्च अधिकारी से बड़ा मुनाफा होता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही इस माह आपकी आय में वृद्धि के नए स्रोत भी जुड़े दिखाई दे रहे हैं। हो सकता है कि आपको यात्रा करनी पड़े और यह यात्रा आपके लिए बेहद सुखद व लाभ देने वाली सिद्ध होगी। परिवार में किसी प्रकार की मनमुटाव की स्थिति बनती दिखाई दे रही है परंतु समय रहते सभी प्रकार के तनाव दूर हो जाएंगे।

वृश्चिक- इस राशि वाले जातकों के लिए यह माह बलवंत छल से अपने कार्यों को सिद्ध करने की ओर इशारा कर रहा है। इस माह में आपको किसी बड़े काम को अंजाम देने के लिए पैसों का प्रयोग भी करना पड़ सकता है। कहीं से अच्छा उपहार मिलने की भी संभावना है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। किसी प्रकार का कर्ज लेते समय कागजी कार्रवाई अच्छे से करें नहीं तो धोखा होने के भी असार दिख रहे हैं।

धनु- इस राशि वाले जातकों के लिए भी यह माह विद्या दान देने व विद्या ग्रहण करने दोनों संबंधों में अच्छा सिद्ध होने वाला है। यदि आप विद्यार्थी है तो किसी अच्छे स्कूल-कॉलेज से अच्छी ऑफ़र आते दिखाई दे रही है और यदि आप विद्या देने का काम करते हैं तो भी आपको अच्छी नौकरी के अवसर मिलते दिखाई दे रहे हैं। यह समय किसी योग्य व्यक्ति से लाभ लेकर व्यापार को बढ़ाकर उसमें पैसा निवेश करने के लिहाज से भी बहुत अच्छा है।

मकर- इस राशि वाले जातक अपने क्रिया-कलापों पर खासा नियंत्रण रखने की ज़रूरत रखते हैं क्योंकि इस माह अत्यधिक चालाकी से या धोखे से किये गये कार्यों से आपको नुकसान होने की संभावना है। साथ ही साथ गुप्त शत्रु व अज्ञात भय भी बना रहेगा। हो सकता है दाम्पत्य जीवन में किसी तीसरे के कारण ही झगड़ा हो जाए। बच्चों के लिहाज़ से यह समय अनुकूल है। धन का आगमन निरंतर होता रहेगा।

कुंभ- इस राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में अच्छे अवसर लेकर आया है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पद की प्राप्ति के लिहाज़ से समय अनुकूल है। पिता पक्ष से लाभ मिलेगा। किसी मित्र की सहायता से बड़े कार्य को अंजाम देंगे। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी के साथ जुड़े मामलों में आपको नई चीज़ें सीखने को मिलेंगी। लव लाइफ सामान्य रहेगी परंतु अच्छी दोस्ती होने के शुभ अवसर बनते दिखाई दे रहे हैं।

मीन- इस राशि वाले जातकों को इस माह धैर्य से काम लेना होगा। धन के अवसर थोड़ी कठिनाई से प्राप्त होंगे। यह माह आपको अधिक परिश्रम करवाने वाला सिद्ध होगा लेकिन परिश्रम का परिणाम हमेशा उत्तम ही होता है तो आने वाले समय में आपके किए गए कर्मों का अच्छा फल आपको अवश्य प्राप्त होगा। किसी प्रकार की प्रॉपर्टी को खरीदने या बनाने के समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि वह प्रॉपर्टी आपको लॉग टर्म अच्छा लाभ दे वरना इस समय लिया गया कोई भी निर्णय घाटा दे सकता है।

नीलम
8847472411

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News