Mannarasala Mandir: नाग मंदिर में दर्शनों से निसंतान दंपति को प्राप्त होती है संतान
punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 09:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Mannarasala Mandir Kerala: मन्नारशाला मंदिर केरल में स्थित है। यह 30 हजार सर्प प्रतिमाओं वाला मंदिर है, जो 16 एकड़ क्षेत्र में फैला है। मंदिर नागराज और उनकी अर्धांगिनी नागायक्षी देवी को समर्पित है। यहां नागराज तथा नागयक्षी देवी की अनूठी प्रतिमा स्थापित है।
मंदिर से जुड़ी किंवदंतियों के अनुसार महाभारत काल में खंडावा नामक एक वन प्रदेश था, जिसे किसी कारणवश जला दिया गया था, जिसका एक हिस्सा बच गया था। वन के सभी सर्पों के साथ अन्य कई जीव-जंतुओं ने यहां शरण ले ली। मन्नारशाला वही जगह बताई जाती है।
मंदिर परिसर से ही लगा हुआ एक न बूदिरी परिवार का पुश्तैनी घर है। मंदिर के मूलस्थान में पूजा-अर्चना आदि का कार्य इसी घराने की बहू निभाती है। उन्हें वहां अम्मा कह कर पुकारा जाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि शादीशुदा होने के बावजूद वह ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए दूसरे पुजारी परिवार के साथ अलग कमरे में निवास करती हैं। लोक मान्यताओं की मानें तो यहां नागराज के दर्शन से नि:संतान दंपति को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।