Makar Sankranti 2022: आज मकर संक्रांति, सूर्य मकर राशि में करेंगे प्रवेश

punjabkesari.in Friday, Jan 14, 2022 - 10:52 AM (IST)

 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): आज सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिसके चलते सभी तरह के मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होने जा रहा है। यही वजह है कि सनातनी धर्म को मानने वाले लोग मकर संक्रांति का इंतजार उत्सुकता से करते हैं ताकि मुंडन, शादी, गृहप्रवेश व यज्ञोपवीत जैसे कामों को शुरू किया जा सके। कहा जाता है कि मकर संक्रांति का त्योहार नई ऊर्जा का संचार करता है और इस दिन नियमानुसार जो स्नान व दान करता है वो सामर्थ्यवान बनता है। हालांकि इस बार भी दो दिन 14 व 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

दरअसल पंचागों के अनुसार, देश के कई भागों में सूर्य का राशि परिवर्तन 14 जनवरी को रात 8 बजे के बाद दिखाया जा रहा है। जिसके चलते 14 व 15 दो दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस पर्व पर लोग पवित्र नदियों में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देते हैं, जिससे उनके पितृ तृप्त होते हैं। यही वजह है कि इस दिन लोग जप-तप व दान करते हैं। श्रीविष्णु व मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए गुड व तिल से बने पकवान बनाए जाते हैं और उन्हें दान भी दिया जाता है। इस दौरान लोग कंबल, चावल, दाल, आटा, सब्जियां, फल, नमक सहित द्रव्य भी दान में देते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News