Loveology: इस हफ्ते कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2019 - 03:36 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


मार्च का ये वीक अपने आप में बहुत खास है। सोमवार पर शिवरात्रि का संयोग लव लाइफ में सक्सेस का इंडिकेशन है। शिवरात्रि का दिन शिव और पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इसी वीक के स्टार्ट में इमोशन के लार्ड मून का मिलन लव के देव वीनस से हो गया है। जिससे ये वीक लवर्स के लिए बहुत खास बन गया है। आएं जानते हैं आपकी लव लाइफ इस वीक कैसी रहेगी-

Mahashivratri 2019 : जानें, महाशिवरात्रि का शुभ मुहुर्त और व्रत कथा

PunjabKesari lovelogy

मेष: इस वीक आप खुद को हतोत्साहित पा सकते हैं। कुछ सुधार की ज़रूरत आपको लव रिलेशन में लग सकती है। इससे आप दोनों पहले से अधिक करीब आएंगे और एक-दूसरे की कद्र भी करेंगे। इस वीक को बहुत अच्छा कहने में कुछ संदेह है।
लकी नं- 1
लकी कलर- मेहरून
लकी डायरेक्शन- ईस्ट 

PunjabKesari lovelogy

वृष: लव लाईफ को छोड़ आप दूसरों की लाइफ में सलाह देते नज़र आ सकते हैं। कहीं ऐसा न हो कि दूसरों के लव के चक्कर में आपको मुंह की खानी पड़े। आपके फ्रेंड ने तो आपसे दिल की बात कह दी है, अब आप कब प्रपोजल का जवाब दे पाएंगे, ये आप पर निर्भर करता है। 
लकी नं- 7
लकी कलर- ग्रे
लकी डायरेक्शन नॉर्थ- ईस्ट

PunjabKesari lovelogy

मिथुन: इस वीक अपना ध्यान अन्य कामों की ओर भी लगाने का प्रयास करें। कामकाज करना भी जरुरी है क्योंकि उसके बिना तो लव रिलेशन भी धरे रह जाएंगे। लवर के साथ कुछ टाइम बिताना चाहते हैं तो अपनी सीमा तय कर के ही आगे बढ़ें।
लकी नं- 6
लकी कलर- गुलाबी
लकी डायरेक्शन साउथ- ईस्ट

PunjabKesari lovelogy

कर्क: इस वीक आपके लव रिलेशनशिप में बढ़ोतरी हो सकती है। फाइनेंशियल रुप से लवर आपके लिए हेल्पफुल भी सिद्ध होगा। आप दोनों के पास मिलने का टाइम कम ही होगा पर आप मोबाईल पर अपनी बात को एक-दूसरे तक पहुंचा ही देंगे।
लकी नं- 3
लकी कलर- पीला
लकी डायरेक्शन नॉर्थ- ईस्ट

PunjabKesari lovelogy

सिंह: लव लाईफ को नजर अंदाज़ न करें। आप लवर को टाइम नहीं दे पा रहे हैं। आप प्रॉफ़ेशन में बहुत बिज़ी हो गए हैं। आपका लवर इससे नाराज़ है। आप दोनों ही अपनी जगह ठीक हैं। गिले-शिकवों के बाद आपकी लव लाईफ पटरी पर आ जाएगी।
लकी नं- 2
लकी कलर- सफेद
लकी डायरेक्शन नॉर्थ- वेस्ट

PunjabKesari lovelogy

कन्या: इस वीक आपकी ट्रेन लव की पटरी पर अचानक से रुकने की संभावना है। अचानक हुई इस रुकावट का कारण आपको समझ नहीं आएगा। कोई पास्ट रिलेशन आपकी इस रुकावट का कारण बन सकता है। वैसे यह वीक मिला-जुला ही रहेगा। 
लकी नं- 6
लकी कलर- गुलाबी
लकी डायरेक्शन साउथ- ईस्ट

PunjabKesari lovelogy

तुला: अपने इमोशन को भुनाने की बजाय आप आपसी सामंजस्य पर जोर दें कि कैसे लव लाइफ को सुखमय बनाया जाए। इमोशनल होकर लवर को ठगने का प्रयास न करें। गलत शब्दों का यूज़ न करें। कम बोलना ही आपके लिए उचित रहेगा।
लकी नं- 7
लकी कलर- ग्रे
लकी डायरेक्शन नॉर्थ- ईस्ट

PunjabKesari lovelogy

वृश्चिक: इस वीक लव का ग्राफ काफी ज्यादा ऊपर-नीचे होता रहेगा। आपका लवर आपके एट्टीट्यूड को समझ नहीं पा रहा है। अपनी परेशानी लवर के साथ शेयर करें कोई न कोई रास्ता ज़रूर निकलेगा। वीक एंड में आपके प्रेम की बगिया महक सकती है।
लकी नं- 1
लकी कलर- मेहरून
लकी डायरेक्शन- ईस्ट

PunjabKesari lovelogy

धनु: वीक स्टार्ट में अपने अंदर एनर्जी की कमी महसूस करेंगे। आप लव लाइफ को भी ढीला-ढाला सा ही छोड़ देगे। आपका लवर आप पर हावी रहकर दबाव बनाएगा जिससे आपका विश्वास डगमगा सकता है। बिना दबे लवर से खुलकर बात करें।
लकी नं- 4
लकी कलर- नीला
लकी डायरेक्शन- साउथ-वेस्ट। 

PunjabKesari lovelogy

मकर: वीक स्टार्ट ठीक रहेगा पर अचानक से आपके एट्टीट्यूड में बदलाव आएगा। जिससे आपका लवर परेशान होगा। आप लवर को किए वादे को भी भूल जाएंगे पर वीक मिड में आपको भूल का अहसास होगा और उसे सुधारने की कोशिश भी करेंगे।
लकी नं- 9
लकी कलर- नारंगी
लकी डायरेक्शन- साउथ

PunjabKesari lovelogy

कुंभ: लव लाइफ के लिए वीक स्टार्ट ठीक रहेगा। कपल्स छिपते-छिपाते कहीं मिलने का प्लान करेंगे। इस वीक लवर के लिए कोई गिफ्ट खरीदने का मन बना सकते हैं। डेटिंग पर लवर से की गई खास बातें, आपके रिलेशन को मजबूत बना सकती हैं। 
लकी नं- 9
लकी कलर- नारंगी
लकी डायरेक्शन- साउथ।

PunjabKesari lovelogy

मीन: इस वीक आपके पास्ट लवर से रास्ते में आपका टकराव हो सकता है। आप पुरानी यादों को ताजा कर भावुक हो सकते हैं। अगर आप प्रेजेंट में किसी रिलेशन में हैं तो ये मुलाकात भारी भी पड़ सकती है। पास्ट को लेकर ज्यादा भावुक न हों।
लकी नं- 4
लकी कलर- नीला
लकी डायरेक्शन- साउथ- वेस्ट

PunjabKesariआचार्य पंडित कमल नंदलाल
kamal.nandlal@gmail.com

महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय, अपार दौलत के साथ मिलेगा भगवान शंकर जैसा पति


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News