लव राशिफल 29 सितंबर- यह इश्क है क्या एक रोग बुरा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 01:07 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज एक-दूसरे को समय देने से लव लाइफ में चल रही समस्याओं का हल मिल जाएगा। सिंगल को क्रश से सरप्राइज मिलेगा और वे अपने प्यार को जाहिर कर सकते हैं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज रोमांटिक लाइफ में सामंजस्य और खुद की सुंदरता का अहसास होगा। सिंगल किसी नए व्यक्ति से मिलने और रोमांचक बातचीत करने के लिए प्रेरित रहेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज अपने साथी के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने का समय हो सकता है। सिंगल परिवार के साथ अपनी चिंताओं को साझा करेंगे और समाधान खोजने की कोशिश करेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आपके प्रेम जीवन में स्थिरता और सुकून रहेगा। सिंगल एक्स के साथ चल रहे किसी भी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं, बवाल मचाने से बचें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज अपने पार्टनर के साथ नई रोमांटिक गतिविधियों का आनंद लेंगे। सिंगल क्रश के आगे अपनी भावनाओं और इच्छाओं को स्पष्टता से व्यक्त करेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  आज आपकी संवेदनशीलता संबंधों को प्रभावित कर सकती है। सिंगल किसी दोस्त के साथ खुद को अच्छा महसूस करेंगे, उनके साथ जीवन भर रहने के विचार पर भी मंथन करेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी यौन जीवन में संयमित और संतुलित रहेंगे, जो रिश्ते में स्थिरता लाएगा। सिंगल का खुलापन और सकारात्मक दृष्टिकोण नए रोमांटिक अवसर दिला सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) अपने प्रेम जीवन को सफल और संतुलित बनाए रखने के लिए संचार, समझदारी और प्यार का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण रहेगा। सिंगल सबसे पहले खुद को जानें की वो खुद से क्या चाहते हैं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  आज लव कपल्स के लिए किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने का यह अच्छा समय हो सकता है। सिंगल पुरानी गलतियों से सीख लेकर सही प्रोफाइल बनाएंगे और ईमानदारी से अपने बारे में बताएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी किसी विशेष इवेंट या रोमांटिक डेट की योजना बनाएंगे, जिससे आपके रिश्ते को नया मोड़ मिल सके। सिंगल एक्स के पास वापिस लौटकर अपनी लव लाइफ को बेहतर बना सकते हैं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज रिश्ते में सुखद क्षणों का अनुभव करना है तो छोटी-छोटी चीजें जो आपके साथी को खुश करती हैं, उन्हें ध्यान में रखें। सिंगल को सही साथी की पहचान करने में परिवार से मदद मिलेगी।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपके रिश्ते में रोमांस और उत्साह देखने को मिलेगा। सिंगल क्रश के मूल्य और इच्छाओं को समझेंगे, प्रपोज करने से पहले एक बार दोबारा विचार करना अच्छा रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News