लव राशिफल 24 सितंबर- हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे हैं...

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 01:28 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए सुकून और प्यार भरा रहेगा। यह समय है जब सिंगल क्रश के साथ अपने रिश्ते के भविष्य के बारे में सोचें और योजना बनाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज का दिन लव लाइफ के लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। आप अपने साथी के साथ मजेदार गतिविधियों का आनंद लेंगे। सिंगल के जीवन में तीव्रता बनी रहेगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज लव लाइफ के प्रति आपका उत्साह और ऊर्जा मोहब्बत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। क्रश के साथ संवाद और मिलनसारिता बनाए रखें, संभव है खूबसूरत रिश्ते का आरंभ हो जाए।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)  आज प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के मन में उठ रही प्यार की तरंग दोनों के रिश्ते को और भी मजबूत कर देगी। सिंगल अपनी वीरान हो चुकी लाइफ में चारचांद लगाने के लिए ऑनलाइन पार्टनर की तलाश करेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आपकी प्यार भरी बातें साथी को आपका दीवाना बना देंगी। अन्य रोमांस डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल क्रश से बात करने के लिए बहाने बनाएंगे।  

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकाल कर आपके साथ खासतौर पर इंटिमेसी का पूरा मजा लेंगे। सिंगल किसी शादीशुदा को अपना दिल दे बैठेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)  आज अपने साथी के साथ अपनी भावनाओं को साझा करेंगे और इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। सिंगल को नए जीवन की शुरुआत करने से पहले थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज रोमांस करने के लिए साथी आपको मजबूर कर देंगे, बांहों में ऐसे जकड़ेंगे की अंदरूनी रूह में हलचल होने लगेगी। सिंगल अपने भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे।    

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आपके प्रेम जीवन में नवीनता का प्रभाव रहेगा, रिश्ते में ताजगी और ऊर्जा बनी रहेगी। सिंगल क्रश के सामने अपनी भावनाओं को स्पष्ट और ईमानदारी से व्यक्त करेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज का दिन प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए रोमांस से भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियों की बहार छाई रहेगी। क्रश का किसी और को देखना सिंगल को अच्छा नहीं लगेगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने का मौका मिलेगा, जो आपकी समझ को गहरा करेगा। सिंगल क्रश के साथ समय बिताने के लिए उत्सुक रहेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपके प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है, आपको अपने साथी के साथ खुलकर बातचीत करने की जरूरत होगी।  यह दिन सिंगल और क्रश के रिश्ते को नई दिशा दे सकता है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News