लव राशिफल 7 अगस्त-  जब दिल न लगे दिलदार, हमारी गली आ जाना

punjabkesari.in Wednesday, Aug 06, 2025 - 03:05 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) लव लाइफ में मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। पार्टनर के साथ चल रहा विवाद थमेगा। दोनों अपनी-अपनी गलतियों को स्वीकार कर नई शुरुआत करेंगे। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर का बर्ताव आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। जिससे तन-मन खुश रहेगा। सिंग्लस के विवाह होने के योग बन रहे हैं। संभव है बात शादी तक पहुंच जाए।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज किसी खास दोस्त का घर में आगमन होगा। जिसके साथ मिलकर पुरानी यादों का लुत्फ उठाएंगे। पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे तन और मन प्रसन्न रहेगा। 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध और मधुर होंगे। लव लाइफ में मस्ती करने के लिए समय काफी अनुकूल है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज प्यार की मदहोशियां छाई रहेंगी। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे रहेंगे। सिंगल की लव लाइफ का आरंभ होगा लेकिन अधिक समय तक नहीं रहेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी के साथ पुराने विवादों को सुलझाने में सफल होंगे। एक नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा, जिसे हाथ से न जानें दें। परिस्थितियां जल्दी आपके पक्ष में होंगी। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी के साथ सभी विवाद खत्म करने में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। एक नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा। जो न केवल बेहतर बल्कि बेहतरीन साबित होगी।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी की बांहों से खुद को अलग करने का मन ही नहीं होगा लेकिन चाहकर भी अपनी इच्छा पूरी नहीं कर पाएंगे। सिंगल खुद को पुराने रिश्ते से अलग कर नए संबंध स्थापित करेंगे। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ माधुर्यपूर्ण समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कहीं मनचाहे स्थान पर घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। जो बहुत खुशी देगी।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी को आप पर इस कदर प्यार आएगी की जो केवल आपके लिए ख्वाब था वो हकीकत लगेगा। सिंगल लव लाइफ शुरु करने के लिए बेकरार रहेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज अपने रिश्ते की स्थितियों को सही से संभाल न पाना भारी पड़ सकता है। इगो को दरकिनार करके साथी की स्थिती को समझने का प्रयास करेंगे। सिंगल एक्स को दोबारा से अपने जीवन में लेकर आने का सोचेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी से कोई प्यारा सरप्राईज मिलने से लव लाइफ में खुशियों की बहार आएगी। दोनों जमकर इंटिमेसी का लुत्फ उठाएंगे। सिंगल को लव प्रपोजल मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News