लव राशिफल 27 अप्रैल-  मदहोशी छायी है दिल पे अब तो बिलकुल होश नहीं

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 01:00 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) काफी इंतजार के बाद हमसफर के साथ आज सुखद समय बिताएंगे। जो रिलेशन में हैं वे पार्टनर को उपहार देकर प्रसन्न करेंगे। सिंगल की तलाश खत्म हो सकती है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज लव लाइफ में खूब मजे लूटेंगे। प्यार की बहारें सोने नहीं देगी, दिल की बेकरारी यूहीं चलती रहेगी। सिंगल के प्रेम संबंधों में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) साथी के साथ रात बिताने का प्लान असफल रहेगा लेकिन प्यार की रुमानियत बनी रहेगी। प्रेम में बंधे लोग आज लांग ड्राइव पर जाएंगे। सिंगल सोशल मिडिया पर टाइम पास करेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। प्रेमी को प्रपोज कर उन्हें पा लेंगे। सिंगल को पहली नजर में प्यार हो सकता है। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) सिंह राशि के लोगों के जीवन में आज कोई एंट्री लेगा जो उनकी दुनिया बदल देगा। अन्य एक-दूसरे को संतुष्ट करने में कामयाब होंगे। मन को शांत रखने के लिए सिंगल कुछ मन लुभावने गानों का सहारा लेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  कन्या राशि के जातक काम के कारण तनाव में रहेंगे ऐसे में साथी पल-पल उनका साथ देगा और हर चुनौती से लड़ने की हिम्मत भी। लव लाइफ बेरंग रहेगी। सिंगल आज प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे जीवन में खुशियां भर जाएंगी। लव लाइफ का मनचाहे तरीके से लुत्फ लेंगे। सिंगल शादी के सपने सजाएंगे। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) साथी के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में आज कुछ तनाव देखने को मिलेगा। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी। पार्टनर को अपने दिल की बात बताएंगे, जिसे सुनकर वह खुश हो जाएंगे। सिंगल की उनके सपनों के साथी से मुलाकात होगी। 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) जमाने से बेखबर अपने साथी पर प्यार की बारिश कर एक-दूसरे में सिमट जाएंगे। प्यार की बगिया में फूल महकेंगे। सिंगल दिल बहलाने के लिए दोस्तों के साथ घुमने जाएंगे। 

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) पार्टनर लव लाइफ का मजा नहीं ले पाएंगे, नाराज होने की संभावना है। बात करने से तकरार को कम करने में मदद मिलेगी। सिंगल की किसी खास से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके दिल पर राज करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) पार्टनर से किसी बात पर बेहस हो सकती है, दूरियां बढ़ने के चांस हैं इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखें। बात करें सिंगल की तो वह आज किसी का दिल जितने में कामयाब होंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News