लव राशिफल 26 अप्रैल- जंगल है आधी रात है लगने लगा है डर, दुनिया को भूल जाओ कुछ ऐसी बात कर
punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 07:27 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज लव लाइफ में उमंग और उत्साह बना रहेगा। विवाहित जोड़ों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे उनके रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। सिंगल को किसी पुराने मित्र से प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है। लव लाइफ मजेदार रहेगी।
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज सितारे आपके लिए अनुकूल हैं। मोहब्बत परवान चढ़ेगी। साथी के साथ कैंडल लाइट रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सिंगल की क्रश के साथ छोटी-मोटी बातों पर बहस होगी। नए बन रहे रिश्ते पर एक बार फिर से विचार करना होगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आपके बोलचाल की टोन ही आपके रिश्ते की कुंजी है, कोई भी बात बोलने से पहले तोले फिर बोलें। अपने पार्टनर से दिल की बात साझा करें, कुछ भी गुप्त न रखें। जो लोग लव मैरिज के चाहवान हैं, उनके लिए परिवार से बात करने का यह सही समय है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आप जरुरत से अधिक भावुक रहेंगे। पार्टनर की किसी बात से मन उदास हो सकता है, लेकिन धैर्य न खोएं। शाम तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। सिंगल को मनचाहा साथी मिलेगा लेकिन एक्स की यादें पीछा नहीं छोड़ेंगी।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। आपकी ईगो रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम में पारदर्शिता बनाए रखें। सिंगल के मन में उठ रहे सवालों का जवाब किसी की आंखों में छिपा है।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आप अपने लव पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएंगे, जिससे लव बॉन्ड स्ट्रांग होगा। यदि कोई गलतफहमी चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन शुभ है, डबल होने के पूरे चांस हैं।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम के मामले में आज आप किस्मत वाले रहने वाले हैं। सुकून और मदहोशी भरे पल बिताएंगे। सिंगल और क्रश के बीच हुआ उपहारों का आदान-प्रदान आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज आपके प्रेम संबंधों में तीव्रता रहेगी। साथी बैड रोमांस का खूब मजा देंगे। सिंगल क्रश पर शक करने से बचें, अन्यथा दूरियां बढ़ सकती हैं। विश्वास को अपने रिश्ते की बुनियाद बनाएं और लव लाइफ का मजा लूटें।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा करने का मजेदार अवसर मिल सकता है। इससे आपके बीच चल रही दूरियां कम होंगी। सिंगल और क्रश के बीच हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। जल्दी ही इस बेनाम रिश्ते को नाम भी मिल सकता है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्य की व्यस्तता के कारण आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे। सिंगल को किसी यात्रा या आउटडोर एक्टिविटी के दौरान कोई खास मिल सकता है।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज आप सामाजिक मेलजोल में व्यस्त रहेंगे, जहां किसी दिलचस्प व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातक एक-दूसरे के प्रति अधिक समर्पित महसूस करेंगे। सिंगल का प्रेम जीवन शांत और स्थिर रहेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज आपकी कल्पनाशीलता और रोमांस चरम पर रहेगा। अपने साथी के लिए कुछ खास प्लान करें। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और मानसिक शांति महसूस होगी। क्रश का एक छोटा सा मैसेज या कॉल सिंगल के चेहरे पर मुस्कान लाएगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
