लव राशिफल 25 अप्रैल- छूकर मेरे दिल को किया तूने क्या इशारा

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 04:50 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ में रोमांस की बाहर छाई रहेगी। साथी रोमांस की हर हद पार कर देंगेष सिंगल क्रश को कार्यक्षेत्र में न देखकर परेशान हो जाएंगे। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज वृष राशि के जातकों की लव लाइफ मधुरता बनी रहेगी। साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सिंगल अपने अकेलेपन से परेशान रहेंगे। 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नया ट्राई करने का प्रयास करेंगे। क्रश को सिंगल द्वारा की गई छोटी-छोटी कोशिश अच्छी लगने लगेगी। 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। लव पार्टनर किसी की बातों में आकर आप पर शक करेंगे। सिंगल का अपने दोस्तों से अपने मन की बात शेयर करेंगे। 

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज घर में मेहमानों के आ जाने से साथी आपके साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता पाएंगे। अन्य अपनी लव लाइफ में मनचाहे सुधार करने का प्रयास करेंगे। सिंगल किसी शादीशुदा को अपनी दिल दे बैठेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी आपको खुश करने के लिए आपकी हर छोटी-छोटी पसंद का ख्याल रखेंगे, जिससे रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। सिंगल क्रश को लंच के पूछ सकते हैं। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज लव लाइफ में चल रहा तनाव दूर हो सकता है। दोनों एक-दूसरे को माफ करके एक नई शुरुआत करेंगे। सिंगल एक्स की यादों में पूरी तरह से खोए रहेंगे। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी आपके तन-मन में लगी आग को शांत करने के लिए कुछ स्पेशल ट्राई करेंगे। दोनों सारी दुनिया को भुलाकर एक-दूसरे की बाहों में खोए जाएंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी आपके प्यार में पूरी तरह से डूबे रहेंगे। हर पल बस आपके साथ रोमांस करने के सपने देखें। सिंगल क्रश इंप्रेस करने के लिए अपनी लुक चेंज करेंगे। 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। दोनों अपनी शाम को यादगार बनाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। क्रश को किसी और के साथ रोमांस करता हुआ देखकर सिंगल का दिल टूट जाएगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सिंगल घर वालों की पसंद से शादी करने के लिए हां कर देंगे। 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी के साथ कहीं बाहर रोमांटिक लंच पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। दोनों खुलकर एक-दूसरे से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। सिंगल सोशल मीडिया के जरिए किसी से दोस्ती कर सकते हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News