लव राशिफल 20 अप्रैल- इतना भी कोई प्यार की रहो मे ना गुम हो बस होश है इतना के मेरे साथ मे तुम हो

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 04:50 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक हो सकती है, इस के जरिए आप दोनों एक दूसरे के और भी करीब आ जाएंगे। क्रश का किसी और के साथ हंस-हंस कर बात करना सिंगल को अच्छा नहीं लगेगा। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथ रिश्ते में प्यार के नए रंग भरने के लिए कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। क्रश को अपने पास बैठा देखकर सिंगल का दिल जोर से धड़कने लगेगा। 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बीताने के लिए कोई न कोई बहाने ढूंढते रहेंगे। सिंगल अपने दिल की बात दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज इंटिमेसी का सहारा लेकर साथी आपको और करीब से जानने का प्रयास करेंगे। अन्य की लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल सोशल मीडिया के जरिए किसी से दोस्ती कर सकते हैं। 

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज दोनों रिश्ते की अहमियत को समझते हुए प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। अन्य साथी के साथ  किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे। सिंगल का क्रश को हासिल करने का जुनून उन्हें मुसीबत में डाल सकता है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज का दिन कन्या राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है, लेकिन शाम को साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सिंगल घर के कामों में व्यस्त रहेंगे।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) लव लाइफ में रोमांस की कमी के चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती है। सिंगल क्रश के प्यार में दीवानगी की सारी हदें पार कर देंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज का दिन पुरानी बातों  को भूलाकर आगे बढ़ने का है। साथी रिश्ते में शहद सी मिठास भरने के लिए कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में क्रश को न देखकर सिंगल परेशान हे जाएंगे।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) जो लोग रिेशन में हैं, वो अपने रिश्ते के बारे में घरवालों से बातचीत करेंगे।   साथी की बात-बात पर आपकी रूठने की आदत से परेशान रहेंगे। सिंगल एक्स के साथ अपना रिश्ता फिर से शुरू कर सकते हैं। 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिसकी वजह से प्यार भरे  रिश्ते में दरार पैदा होने की संभावना है। सिंगल क्रश को दूर  से देखकर ही खुश रहेंगे। 

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज किसी तीसरे की वजह से रिश्ते में दूरी पैदा हो सकती है, ऐसी स्थिति में दोनों एक दूसरे की बातों को ध्यान से सुनने का प्रयास करें। क्रश का मुस्करा के सिंगल का देखना उन्हें पागल कर देगा। 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी के साथ बाहर डिनर पर जाने का प्लान बनाएंगे और अपने मन की बात एक-दूसरे से साझा करेंगे। क्रश का सिंगल को कोई भाव न देना उन्हें परेशान कर देगा। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News