लव राशिफल 28 अप्रैल- दिल ही दिल में ले लिया दिल, मेहरबानी आप की

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 01:54 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर की हर अदा कातिलाना लगेगी, उनके प्यार में घायल रहेंगे। रिश्ते की गर्माहट और रोमांस लव बॉन्ड को स्ट्रांग करेगी। सिंगल को मन चाहा प्यार मिलेगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) बिजी रहने के कारण अपने लव पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, वह आपकी मजबूरी समझेंगे। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा। सिंगल विडियो काॅल के जरिए किसी के करीब आएंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) रोमांस का भरपूर मजा लेंगे। आपके मिजाज की रंगीनी परेशानी में डाल सकती है। सिंगल के विवाह को लेकर मुश्किलें आ सकती हैं, प्रयास करने पर सफलता मिलेगी।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) साथी किसी परेशानी में रह सकते हैं, उनकी बेरुखी का कारण जानने के लिए उनके मन में झांकने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा। सिंगल को खुशखबरी मिलने के आसार हैं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज गलतफहमी के चलते रिश्ते में दरार पड़ सकती है, खुद पर संयम रखें। लव लाइफ में नीरसता रहेगी। सिंगल किसी तीसरे की वजह से नया रिश्ता बनाने में सफल होंगे।  

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) लव लाइफ को रोमांटिक बनाने में साथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आप दोनों के बीच का प्यार अलग मुकाम पर पहुंच जाएगा। कुंवारों का प्रेम संबंध शुरु हो सकता है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपके जीवन में एक ऐसा मोड़ आएगा, जो न केवल बदलाव लाएगा बल्कि आपकी लव लाइफ भी इससे खूब प्रभावित होगी। सिंगल क्रश को आंखों में आंखे डालकर अपने दिल की बात कहेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज मूड रोमांटिक रहेगा, जिसके कारण साथी के साथ भरपूर मजा करेंगे। मैरिड लोगों में आज किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, ऐसे में कोई अपकी लड़ाई का फायदा उठा सकता है। तो वहीं सिंगल
अभी साथी की तलाश जारी रखेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  पार्टनर की अदा आपको इस कदर घायल करेगी कि आज उनकी बाहों में सिमटे रहेंगे। इंटिमेसी का मज़ा लेंगे। सिंगल का दिल किसी को देख कर फिसल सकता है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)  साथी के प्यार में डूबे रहेंगे। सिंगल को कोई पसंद आ सकता है, जिसके साथ  दोस्ती लंबे समय तक चलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को समझ पाने में थोड़े कमजोर रहेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन है। पार्टनर से लगाव में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मिलेंगे। दिन-रात मस्त रहेंगे। सिंगल का किस्मत साथ देगी।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) एक-दूसरे से दिल की बातों को शेयर करेंगे। प्रेम संबंधो में मजबूती आएगी। सिंगल आज अपने पहले प्यार की यादों में खोए रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News