लव राशिफल 22 अप्रैल- एक चेहरे ने बहुत प्यार से देखा मुझे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 01:16 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ सामान्य रहेगी। हनीमून के नज़ारे लेने की ख्वाहिश अधूरी रहेगी। सिंगल के जीवन में कोई एंट्री लेगा, जो आपकी पूरी दुनिया ही बदल देगा।
क्या करें: शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) जो लोग रिश्ते की तलाश में हैं उनकी खोज आज पूरी हो सकती है। आपके प्यार के रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी। खुद को पार्टनर के करीब महसूस करेंगे। लव लाइफ मस्त रहेगी।
क्या करें: बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) पार्टनर की अदाएं इस तरह असर दिखाएंगी कि आप उनकी बाहों में सिमट कर रह जाएंगे। मैरिड लोगों की लाइफ में किसी बाहरी व्यक्ति के आने से अनबन होने की संभावना है। सिंगल प्रोन फिल्म देखकर एंजॉय करेंगे।
क्या करें: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं और बड़ों का आशीर्वाद लें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। अपनी भावनाओं को किसी के साथ शेयर न करें। आपकी चुपी से साथी भी तनाव में रहेंगे। एक्स के कारण चल रहे रिश्ते में दरार आ सकती है। सिंगल घरवालों से शादी की बात करेंगे।
क्या करें: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आप दोनों एक-दूसरे के साथ ढेर सारा प्यार शेयर करेंगे। इसके साथ ही पुरानी यादें भी साझा करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में और गहराई आएगी। मैरिड लोगों की जिंदगी सामान्य रहेगी।
क्या करें: मंदिर में सफेद फूलों की माला अर्पित करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) इंटिमेसी का मजा लेंगे लेकिन साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। जो लोग प्यार को अपने परिवार से मिलवाना चाहते हैं, उनके घर वाले भी आज सहमत होंगे। सिंगल पूरा दिन अकेले में एंजॉय करेंगे।
क्या करें: जरूरतमंदों को काले तिल या कंबल का दान करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) साथी के साथ सारी रात जाग कर अंगड़ाइयां लेंगे। दिलों की बेकरारी बढ़ती रहेगी लेकिन इंटिमेसी को एंजॉय नहीं कर पाएंगे। सिंगल के जीवन में किसी के आने की संभावना है।
क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बूंदी का प्रसाद बांटें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) साथी की किसी बात से आज पूरा दिन उदास रहेगा। तीसरे की वजह से आज पार्टनर के साथ हुआ छोटा झगड़ा बड़े झगड़े का रुप ले सकता है। मैरिड लोग साथी से दिल की बात कर उनके करीब आएंगे।  
क्या करें: गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज वर्क प्लेस पर व्यस्तता के कारण साथी से मिलना संभव नहीं होगा, उनकी याद में बेचैन रहेंगे, मन विचलित रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित हो सकते हैं। सिंगल दोस्तों के साथ मन बहलाने का प्रयास करेंगे।
क्या करें: 'ॐ बुं बुधाय नमः' मंत्र का जाप करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) साथी पर भरोसा बनाए रखें। किसी बड़े की वजह से आपका मन दुखी रहेगा जिससे आपको पार्टनर की याद आएगी। सिंगल लोग अकेलेपन से दुखी रहेंगे।
क्या करें: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) पार्टनर में इस कदर डूबेंगे कि उनके प्यार में अपने होश खो बैठेंगे। दिल खोलकर रोमांस का आनंद लेंगे। आज क्रश को प्रपोज करने का प्लान सफल रहेगा। सिंगल को शादी का प्रस्ताव आएगा।
क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) किसी तीसरे की वजह से आप के घर में अशांती फैल सकती है, सावधान रहें। अविवाहित बड़े-बुजुर्ग की बात पर गौर करेंगे तो उनको लाभ होगा। अन्य की लव लाइफ दुनिया के खूबसूरत एहसासों से रु-ब-रु होगी।
क्या करें: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News