लव राशिफल 30 जुलाई- ये दुआ है मेरी, रब से तुझे आशिकी मिले
punjabkesari.in Tuesday, Jul 29, 2025 - 04:52 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) अपने रिश्ते में स्थिरता का अनुभव करेंगे। किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षण संभव है। दिल की बात कहने के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। गलतफहमियों से बचें। किसी खास से बातचीत आपके दिल को छू सकती है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) संबंधों में भावुकता ज्यादा रहेगी। साथी की बातों को समझने की कोशिश करें। रिश्ते को वक्त और ध्यान दें।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) लव लाइफ में नई ऊर्जा आएगी। प्रेमी से उपहार या सरप्राइज मिल सकता है। अविवाहितों को प्रस्ताव मिल सकता है।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) कन्या राशि के जातक अपने रिश्ते में संतुलन बनाए रखें। पुरानी बातें टालने की बजाय खुलकर बात करें। दिन रोमांटिक हो सकता है।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्रेम में मधुरता बनी रहेगी। किसी बात को लेकर मन में असमंजस हो सकता है, बातों को स्पष्ट करें।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। गहरे रिश्ते की ओर बढ़ने का समय है। मन की बात कहने का साहस करें।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। संयम रखें और जल्दबाजी से बचें। बातचीत से समस्याएं सुलझेंगी।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) रिश्ते में स्थिरता आएगी। साथी के साथ कोई यात्रा या प्लान बन सकता है। भावनाओं को व्यक्त करें।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) पुराने रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं। नए लोगों से मिलने के संकेत हैं। दिल से सोचने के बजाय व्यावहारिक बनें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्रेम में गहराई आएगी। साथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। अपने मन की बातें साझा करने के लिए अनुकूल दिन है।