लव राशिफल 19 अप्रैल- मेरी आंखों कि सिआही पिया देती है गवाही मैं प्यासी थी निरासी तू पानी की सुराही

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 04:50 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  आज पार्टनक के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमसी का सहारा लेंगे। सिंगल लोग क्रश को अपने पास बैठा देखकर खुशी से झूम उठेंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। सिंगल लोग एक्स की यादों में खोए रहेंगे। 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी की तरफ से कोई तोहफा मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सिंगल घर वालों की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे। 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी आपके साथ अपने मन की बात कर सकते हैं, दोनों के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल अपने आप में कहीं गुम रहेंगे। 

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी किसी न किसी बहाने आपके साथ रोमांस करने का प्रयास करेंगे, ताकि लव लाइफ में मधुरता बनी रहे। सिंगल दोस्तों के साथ कहीं पर घूमने जा सकते हैं। 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। साथी आपको सारा दिन स्पेशल फील करवाने के लिए कोई न कोई गिफ्ट देते रहेंगे। क्रश सिंगल को कोई भाव नहीं देंगे। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) जो लगो रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते में नयापन लाने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे और साथी के साथ रोमांस का मजा लेंगे। सिंगल किसी रिश्ते में आने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज का दिन आपके लिए मधुरता से भरा रहेगा। साथी अपनी बातों और लुभावने अंदाज से आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का प्रयास करेंगे। सिंगल की कार्यस्थल पर किसी से दोस्ती बढ़ सकती है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोग आज पुरी दुनिया को भुलाकर एक-दूसरे में खोए रहेंगे। प्यार में पड़े लोग दोस्तों के साथ अपने क्रश की बाते करते रहेंगे। 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज दिन की शुरुआत में ही साथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। सिंगल अपने दिल के आगे किसी की नहीं सुनेंगे। 

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी पूरे रोमांस के मूड में रहेंगे और आपके साथ रोमांस करने के सपने देखेंगे। लव पार्टनर आपके प्यार में सारी हदें पार कर देंगे। सिंगल छुप-छुप कर क्रश को देखने की कोशिश करेंगे। 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्यार के मामले में आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। किसी तीसरे की बातों में आकर साथी आप पर शक कर सकते हैं। सिंगल क्रश को अपने मन की बात कहने का प्रयास करेंगे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News