लव राशिफल 22 मार्च- गहरे हैं अरमान जानेजां पागल समा है

punjabkesari.in Monday, Mar 22, 2021 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी की मोहब्बत का नशा आपको पागल कर देगा। खुद पर कोई वश नहीं रहेगा। लव लाइफ का पूरा आनंद लेंगे। सिंगल घरेलू और व्यावसायिक मामलों में उलझें रहेंगे, खुद के लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगे।
उपाय- मां दुर्गा की नामावली का पाठ करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज लव लाइफ में रोमांस का खूब आनंद लेंगे लेकिन प्यार में गलतफहमी का योग है। किसी की बातों में न आएं। सिंगल जिसके सपनों में खोएं रहते हैं, उनके साथ अच्छा वक्त व्यतित करने का मौका मिलेगा।
उपाय- मां दुर्गा को इत्र चढ़ाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपके किसी पुराने प्रेम प्रसंग से पर्दा उठ सकता है। जिससे साथी को ठेस लगेगी। शांति और नम्रता से परिस्थितियों को संभालें। अन्य की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिती रहेगी।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज कार्य स्थल पर व्यस्तता के चलते न चाहते हुए भी साथी को नजरअंदाज करना पड़ेगा। जिससे वो बेहद नाराज हो सकते हैं। रात को डिनर या लॉन्ग ड्राइव पर जाने से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव लाइफ मस्ती भरी रहेगी।
उपाय- मां दुर्गा को शहद चढ़ाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी से खास जुड़ाव महसूस करेंगे, उनसे अपने दिल की बातें सांझा करेंगे। वो आपकी बर बात को समझेंगे। लव लाइफ प्रेम के रंगों से भर जाएगी। सिंगल किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में कर्पूर और घी की ज्योत जलाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। लव लाइफ को रंगीन बनाने के लिए साथी खास अरेंजमेंट करेंगे। जो आपके दिल की गहराईयों को छू लेंगे। कोई खूबसूरत तोहफा मिलने के भी चांस हैं। सिंगल को टाइम पास के लिए कोई मिल सकता है।
उपाय- पान में गुलाब की पंखुड़ियां रखकर मां दुर्गा को अर्पित करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज कोई नया रिश्ता शुरु हो सकता है। जो भविष्य में जी का जंजाल बन जाएगा। सोच-समझ कर संबंधों का आरंभ करें। अन्य अपनी लव लाइफ को रोमांचक बनाने के नए-नए तरीके अपनाएंगे। कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं।
उपाय- लाल रंग के आसन पर बैठ कर मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज कोई बाहर का व्यक्ति आपके रिश्ते में आकर तनाव पैदा कर सकता है। आपसी प्यार और समझ बनाए रखें। साथी को अहसास करवाएं की वो आपके जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं। सिंगल का भाग्य उनके पक्ष में है।
उपाय- मां दुर्गा को मीठा पान चढ़ाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, जिससे आपकी लव लाइफ प्रभावित होगी। साथी का प्यार और सहयोग दवा का काम करेगा। सिंगल का हर सपना पूरा होने के योग हैं। अपनी भावनाओं का खूबसूरती से इजहार करें, तभी बात बनेगी।
उपाय- श्री यंत्र को घर के मंद‍िर में स्थापित करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज सिंगल किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। जो भविष्य में शादी में भी परिवर्तित हो सकती है।  एक्स से मुलाकात पुराने रिश्ते को पुनर्जीवित कर देगी। लव लाइफ में गर्मजोशी बनी रहेगी, जिसका भरपूर आनंद लेंगे।
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में नारियल चढ़ाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज लव लाइफ को सुखद बनाने के सभी प्रयास सफल होंगे। दिन और रात मनोरंजन व आनंद में व्यतित होंगे। सिंगल को कोई दिलकश पार्टनर मिल सकता है। जिससे उनकी वीरान जींदगी में फिर से बहार आएगी।
उपाय- श्रीराम स्तोत्र का पाठ करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज सिंगल के जीवन में सकारात्मकता आएगी। नए बने संबंधों में पारदर्शिता अवश्य रखें। पार्टनर के साथ अपनी भावनाएं शेयर करें। उनसे कुछ भी छुपाएंगे तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं। लव लाइफ में गर्माहट बनी रहेगी।
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में कमल का फूल चढ़ाएं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News