लव राशिफल 5 फरवरी- आपकी एक नज़र ने हमें नीलाम कर दिया...

punjabkesari.in Friday, Feb 05, 2021 - 08:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ तो सामान्य रहेगी लेकिन साथी के संग कहीं दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। सिंग्लस का दिन सामंजस्य से भरपूर रहेगा। मैरिड कपल्स परिवार के साथ खुश रहेंगे।
उपाय- खट्टी चीज़े न खाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज लव लाइफ का खूब आनंद लेंगे। साथी कुछ नया करेंगे, जिससे दोनों को बहुत सुकून और प्रसन्नता का अनुभव होगा। सिंग्लस को मनचाहा पार्टनर मिलने के योग हैं।
उपाय- श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज लव लाइफ में साथी के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। आनंद और सुकून का भाव रहेगा। साथी की प्यार भरी बातें तन और मन को प्रफुल्लित करेंगी।
उपाय- मीठा दही खाकर घर से निकलें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज लव लाइफ के लिए दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। खूब एंजॉय करेंगे, प्रेम और रोमांस में बढ़ोत्तरी होगी। कहीं घुमने जाने का प्लान बनेगा लेकिन किसी कारणवश जा नहीं पाएंगे।
उपाय- काली चींटियों को शक्कर डालें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी का दिमाग गर्म रहने की संभावना है। अपने व्यवहार में धैर्य बनाए रखें। साथी कोई डिमांड कर सकते हैं, जिसे पूरा करना मुश्किल होगा। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा।
उपाय- बैडरुम में प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर लगाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज लव रिलेशन में आपसी समझदारी तो रहेगी लेकिन फिर भी अहं की भावना के चलते छोटी सी बात को लेकर कुछ झड़प हो सकती है।  स्वभाव में मधुरता लाकर साथी से अपने मन की बात पूरी करवाने में सफल होंगे।
उपाय- कुंवारी कन्याओं को पीली वस्तु भेंट करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी की प्यार भरी बातें लव लाइफ में नया जोश और उमंग पैदा करेंगी। पुरानी यादें ताजा होंगी, जो बहुत खुशी देंगी। साथी अपने से अधिक आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।
उपाय- मां लक्ष्मी को नमन करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज किसी बात को लेकर तनाव में रह सकते हैं। पार्टनर की समझदारी  हर समस्या से बाहर निकालने में मदद करेगी। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- जेब में सफेद रंग का रुमाल रखें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) लव लाइफ में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। दोनों के बीच आकर्षण बना रहेगा। निकटता बढ़ेगी, खुलकर एंजॉय करेंगे। प्रपोज करने या शादी की बात करने के लिए दिन बढ़िया है।
उपाय- ॐ शुं शुक्राय नम: मंत्र का जाप करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी किसी बात को लेकर शक कर सकता है। जिससे आपके दिल को बहुत ठेस लगेगी। गलतफहमी खत्म होने पर उन्हें अपनी गलती का अहसास होगा। लव लाइफ नीरस रहेगी।
उपाय- सफेद गाय को आटा खिलाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज लव लाइफ को लेकर नई ताजगी रहेगी। सारा दिन खुशियों को समेटने में बीताएंगे। बहुत सारा समय अकेले में व्यतित करेंगे। दिल की बातें एक-दूसरे से सांझा करेंगे।
उपाय- माता संतोषी के मंदिर जाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज निजी जीवन में खुशियां रहेंगी लेकिन लव लाइफ को लेकर साथी से नाराजगी हो सकती है। मनचाहा आनंद प्राप्त करने में असफल रहेंगे। गुप्त रोग की समस्या हो सकती है, साफ-सफाई का ध्यान रखें।
उपाय- मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News