लव राशिफल 19 नवंबर- तेरे सीने से लग कर तेरी आरज़ू बन जाऊं

punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 08:20 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज लव लाइफ को लेकर तनावरहित रहेंगे। खोई हुई उत्तेजना को पुनः प्राप्त करने में सफल होंगे। संकोच और आशंकाएं खत्म होंगी। रिलेशन में मजबूती और सकारात्ममकता आएगी।
उपाय- घर में भगवान विष्णु की पीताम्बर पहनी प्रतिमा स्थापित करें।

वृष- आज शारीरिक स्तर पर हेल्दी रहेंगे, जिसका सीधा प्रभाव आपकी लव लाइफ पर पड़ेगा। जितने भी हसीन ख़्वाब दिल और दिमाग में पल रहे थे, वे पूरे होंगे।
उपाय- चना दाल गाय को खिलाएं।

मिथुन- आज न चाहते हुए भी लव लाइफ का आनंद नहीं ले पाएंगे। रिलेशन बनाने में कोई न कोई समस्या बनी रहेगी। मन में हीनभावना आ सकती है। खुद में कमी का एहसास होगा।
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें।

कर्क- आज वर्कलोड के कारण खुद को बहुत थका हुआ फील करेंगे। लव लाइफ में इन्वॉल्व नहीं हो पाएंगे, जिससे साथी नाराज भी सकता है। प्यार से अपने पार्टनर को सराबोर करें।
उपाय- गुरुवार का व्रत रखें।

सिंह- आज पार्टनर को ख़ुश करने के कई बेहतरीन आइडियाज़ मन में आएंगे। उन्हें होंद में लाएंगे तो साथी का आपके आकर्षण से बाहर निकलना असंभव होगा।
उपाय- चने की दाल, पीला कपड़े अथवा घी किसी जरुरतमंद को दें।

कन्या- आज सारा दिन ख़ुशहाल रहेगा। सेक्स बुक्स को पढ़ने में समय व्यतित होगा। साथी आपकी हर खुशी को तवज्जो देंगे। अपनी भावनाएं उनके साथ शेयर करें।
उपाय- पीली चीजों का दान करें।

तुला- आज साथी का मूड कुछ उखड़ा रहेगा। लव लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए पार्टनर के साथ थोड़ी फ्लर्टिंग करनी होगी। उन्हें खुश रखने का प्रयास करेंगे, तभी मनचाही मस्ती कर पाएंगे।
उपाय- गुड़ खाएं।

वृश्चिक- आज तो साथी पागलपन की हद तक आपके आगे-पीछे मंडराते रहेंगे इसलिए लव लाइफ में सिर्फ आपकी चलेगी। पार्टनर की पसंद-नापसंद का ध्यान रखेंगे तो रिश्ते में ढेर सारी खुशियां आएंगी।
उपाय- पीले वस्त्र पहनें।

धनु- आज लव लाइफ में बातें कम और एक्शन अधिक होगा। एक-दूसरे की उम्मीद पर खरा उतरेंगे। प्यार भरी नोक-झोंक का सिलसिला सारा दिन बना रहेगा।
उपाय- सत्यनारायण व्रत कथा सुनें या पढ़ें।

मकर- आज पार्टनर आपको इंप्रेस करने के लिए कुछ खास ट्राई करेंगे। अच्छी तरह रेस्पॉन्ड करेंगे तो लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। संभव है कोई सरप्राइज़ भी मिले।
उपाय- चने की दाल खाएं।

कुंभ- आज लव लाइफ के लिए समय मिलना मुश्किल है। सारा दिन दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ व्यस्तता बनी रहेगी। साथी के साथ इशारों में बातें होंगी। जो मीठा एहसास देंगी।
उपाय- हल्दी का तिलक लगाएं।

मीन- आज स्ट्रेस फ्री रहेंगे, दिमाग में सिर्फ लव लाइफ को स्ट्रांग बनाने का ख़्याल आएगा। मूड सुपर रोमांंटिक बना रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाज़ी न करें, पहले साथी का मूड सेट करें।
उपाय- गुड़ का दान करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News