लव राशिफल 31 अक्टूबर- मिले सुकून तेरी बाहों में...

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 05:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आपको फील होगा की लव लाइफ में नीरसता-सी आने लगी है। साथी से अपने दिल की बात शेयर करें। वे आज कुछ ऐसा रोमानी करेंगे की आप प्यार के सागर में बहने के लिए बेताब हो जाएंगे।
उपाय- ‘ॐ हुं ह्रीं सः कृष्णाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

वृष- ख़्वाबों-ख़्यालों में रहने वाला आज आपको प्रपोज कर सकता है। प्यार का शीशमहल बनाने से पहले सोच-विचार करें। क्या लंबे समय तक ये रिश्ता रहेगा। अन्य की लव लाइफ मस्त रहेगी।
उपाय- महालक्ष्मी को मीठा अर्पित करें।

मिथुन- आज लव लाइफ में साथी की क्रिया-प्रतिक्रिया दिल को छू जाएगी। ख़ूबसूरत लम्हे व्यतित करेंगे, जो कई तरह के खट्टे-मीठे अनुभव देंगे। दिलो-दिमाग़ पर प्यार का सरुर छाया रहेगा।  
उपाय- लाल या गुलाबी रंग का गोटेदार वस्त्र मंदिर में चढ़ाएं।

कर्क- आज साथी मस्ती के मूड में रहेंगे। वे लव लाइफ को लेकर आपसे कुछ मज़ेदार शरारत भरे सवाल पूछेंगे, जो आपको अंदर तक गुदगुदा देंगे। आपके प्यार को एक नया मुकाम मिलेगा।
उपाय- महालक्ष्मी को मिश्री का भोग लगाएं।

सिंह- आज साथी आपको प्यार भरी अनुभूति करवाएंगे और दीवानगी का हर हद पार कर जाएंगे। उनका रोमांटिक अंदाज़ आपको पागल कर देगा। उनके साथ कहीं बाहर भी जा सकते हैं।
उपाय- राधाकृष्ण की आराधना करें।

कन्या- आज साथी के प्यार भरे स्पर्श से बेचैनी बढ़ेगी। उत्तेजना और दीवानगी का आलम बना रहेगा। पार्टनर अपने मोहपाश में बांधने का कोई भी मौका नहीं चूकेंगे।
उपाय- मां लक्ष्मी को चूड़ियां पहनाएं।

तुला- आज प्यार का खेल थोड़ा सा रोमानी होकर शरारती मोड पर रहेगा। मीठी नोक-झोंक का भरपूर आनंद लेंगे। जितना सोचा था, उससे भी अधिक सुकून का अनुभव होगा।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र पहनें।

वृश्चिक- आज का दिन दोनों के लिए बेहद ख़ास मायने रखता है। साथी की खास अदाएं आपको प्यार में घायल कर देंगाी और एकांत के इंतज़ार के लिए बेसब्र भी कर देंगाी।
उपाय- गौरी-शंकर मंदिर जाएं।

धनु- आज वर्तमान रिलेशन में रहते हुए भी एक्स अफेयर या क्रश की याद सताएगी। दिल में प्यार का तूफ़ान हिचकोले लेने लगेगा। अपने इस रूप-अंदाज़ पर अंकुश लगाएं।
उपाय- श्रीराधाकृष्ण मंदिर जाएं।

मकर- आज साथी के प्यार भरे शरारती शब्द तन और मन में मीठी हलचल करेंगे। जो ताउम्र खूबसूरत यादों के रुप में दिल के कोने में कैद होकर रह जाएंगे। मदहोश भरे पलों का आनंद लेंगे।
उपाय- भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ- आज लव लाइफ में कुछ नया ट्राइ करने का मौका मिलेगा। माहौल को और भी रोमांटिक बनाने के लिए प्रयास करेंगे तो साथी के साथ पहले से भी अधिक क्लोज फील करेंगे।
उपाय-  ‘ऊं लक्ष्मी नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मीन- आज लव से लेकर लस्ट तक फैंटेसी बनी रहेगी। लव लाइफ को लेकर बहुत सारी बातें होंगी, साथी से कुछ दिलचस्प जवाब सुनने को मिल सकते हैं। सारा दिन रोमांच से सराबोर रहेगा।
उपाय- इस मंत्र का जाप करें – ‘केशवी केशवाराध्या किशोरी केशवस्तुता, रूद्र रूपा रूद्र मूर्ति: रूद्राणी रूद्र देवता’।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News