लव राशिफल- तेरे संग यारा, खुश रंग बहारा

punjabkesari.in Saturday, May 29, 2021 - 06:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। साथी के साथ लंबे अर्से के बाद एकांत में कहीं घुमने जाने का मौका मिलेगा। दिल की सभी बातें एक-दूसरे के साथ शेयर करेंगे।

वृष- दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। सारा दिन परिवार का माहौल बहुत खुशनुमा रहेगा। रिलेशशिप में भटके लोगों को मनचाहा किनारा मिलेगा। अब वो अपने लाइफ को स्थिर करने का प्रयास करेंगे।

मिथुन- आज पार्टनर रसोई में या घर के किसी काम में अपनी क्रिएटिविटी दिखाएंगे। जिसे देखकर आपको बहुत खुशी होगी। साथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।

कर्क- आज रिश्ते में संशय की स्थिति पैदा हो सकती है। दूसरों की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। धैर्य और संयम से काम लें अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है।

सिंह- लव लाइफ में सुखद नतीजे चाहते हैं तो साथी के साथ अधिक से अधित समय व्यतित करें। जो भी मनमुटाव है, उसे किसी तीसरे को बीच में लाने की बजाय खुद से खत्म करें।

कन्या- आज फैमिली को लेकर परेशानी बनी रहेगी। लव लाइफ की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं जाएगा। पारिवारिक परिस्थितियां कैसे ठीक की जाएं, इसी उधेड़बुन में रहेंगे।

तुला- रिश्ते में चल रही छोटी-मोटी नोक-झोंक आज शांतिपूर्ण वार्तालाप के साथ समाप्त होगी। जो दोनों को बहुत खुशी देगी। लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा।
 
वृश्चिक- आज साथी पर बहुत गुस्सा आ सकता है। आवेश में आकर कुछ गलत न बोल दें, जिससे बाद में खुद को दुख हो। अपने संबंधों को संजोने के लिए खुद से प्रयास करना होगा।

धनु- लव लाइफ में रह रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन गृहस्थों के लिए खूब मौज-मस्ती भरा रहेगा। किसी खास मेहमान के आने से घर की रोनक बढ़ जाएगी।

मकर- साथी को लेकर आपका प्यार पहले से अधिक बढ़ेगा। उन्हें खुश करने के लिए हर संभव प्यास करेंगे। वे भी आप पर बहुत सारा प्रेम बरसाएंगे और कुछ सरप्राइज भी प्लान करेंगे।

कुंभ- आज मैरिड लाइफ में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो दोनों को बहुत खुशी देगी। फैमिली के साथ वक्त बिताएंगे। रिलेशन में हैं तो अपने दिल की बात कहने का अच्छा मौका है।

मीन- आज कोई आर्थिक मुनाफा होने से दोनों की खुशियां बढ़ेंगी। विदेश घुमने का प्रोग्राम भी बन सकता है या कोई बड़ा निवेश करेंगे, जो भविष्य में बहुत लाभ देगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News