Kurma Jayanti: कब मनाई जाएगी कूर्म जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2024 - 07:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Kurma Jayanti 2024: कूर्म जयंती हर साल वैशाख मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के कूर्म अवतार की पूजा की जाती है। कूर्म यानी कछुआ, श्रीहरि ने कछुआ बनकर संसार की रक्षा की थी। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के कूर्म अवतार की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही मन की हर मुराद पूरी होती है। तो आइए जानते हैं, कूर्म जयंती की डेट, मुहूर्त, और महत्व के बारे में-
Kurma Jayanti 2024 Date कूर्म जयंती 2024 डेट
कूर्म जयंती 23 मई 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन गुरुवार भी है, जो भगवान विष्णु का दिन माना जाता है, ऐसे में इस पर्व का महत्व दोगुना हो गया है। कूर्म जयंती पर श्रीहरि की पूजा शाम के समय की जाती है।
Kurma Jayanti 2024 auspicious time कूर्म जयंती 2024 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार वैशाख पूर्णिमा 22 मई 2024 को शाम 06 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी और 23 मई 2024 को रात 07 बजकर 22 मिनट पर इसका समापन होगा।
कूर्म जयंती पूजा मुहूर्त - शाम 04.25 - रात 07.10
अवधि 2 घंटे 45 मिनट
Importance of Kurma Jayanti कूर्म जयंती महत्व
हिंदू धर्म में कूर्म जयंती का बहुत महत्व है। हर साल वैशाख मास की पूर्णिमा के दिन कूर्म जयंती पूरे भारत में बहुत ही धूम-धाम से मनाई जाती है। पद्म पुराण के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान जब मंदराचल पर्वत ताल में धंसने लगा तो भगवान विष्णु ने कछुए का रूप लिया और धरती को नष्ट होने से बचाया था। कूर्म जयंती के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही हर पाप से छुटकारा मिलता है।