Kitchen Vastu Tips: वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए किचन के ये सामान कभी न लें किसी से उधार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 04, 2025 - 01:50 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के हर हिस्से का अपना एक महत्व होता है, खासकर रसोई का क्योंकि यही स्थान परिवार की सेहत, सुख और समृद्धि से जुड़ा होता है। माना जाता है कि यदि किचन में वास्तु दोष हो जाए तो इसका सीधा असर परिवार की आर्थिक स्थिति और मानसिक शांति पर पड़ता है। कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो न केवल वास्तु दोष पैदा करती हैं, बल्कि धन हानि और रिश्तों में तनाव का कारण भी बन सकती हैं। रसोई से जुड़े कुछ सामान ऐसे होते हैं जिन्हें कभी भी उधार नहीं लेना चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन-से हैं वे वस्तुएं और क्यों इन्हें उधार लेने से बचना जरूरी है।

PunjabKesari Kitchen Vastu Tips

नमक और अनाज
वास्तु में नमक और अनाज को लक्ष्मी जी से जोड़ा गया है। इन चीजों को उधार लेने से घर की स्थायी लक्ष्मी चली जाती है और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

तेल और घी
तेल और घी अग्नि तत्व से संबंधित माने जाते हैं। वास्तु के अनुसार, इन्हें उधार लेने या देने से परिवार में कलह और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

चूल्हा या गैस स्टोव के सामान
वास्तु के अनुसार, यदि चूल्हा, लाइटर या गैस सिलेंडर जैसी चीजें किसी से उधार ली जाएं तो यह रसोई की ऊर्जा को असंतुलित कर देता है। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है।

PunjabKesari Kitchen Vastu Tips

बर्तन
खाने-पीने के बर्तनों को उधार देना या लेना भी वास्तु दोष माना गया है। इससे घर के सदस्यों के बीच मतभेद और मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मसाले
वास्तु के अनुसार, मसालों में विशेष ऊर्जा होती है जो भोजन के स्वाद के साथ घर की तरंगों को भी प्रभावित करती है। इन्हें उधार देने से सकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है।

PunjabKesari Kitchen Vastu Tips
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News